एचपीवी का टीका: सर्विकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा का प्रभावी उपाय : डॉ. लाल सिंह

by
सुंदरनगर, 4 अप्रैल :  रोहांडा ब्लॉक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के तहत गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह अभियान 29 मार्च से शुरू होकर तीन महीनों तक चलेगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार को टीकाकरण किया जा रहा है।
बीएमओ रोहांडा डॉ. लाल सिंह ने बताया कि विशेष सत्र सिविल अस्पताल सुंदरनगर व डैहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा व निहरी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक और खुराहाल में आयोजित किया गया।
उन्होंने जानकारी दी कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की किशोरियों को गार्डासिल की सिंगल डोज दी जा रही है। एचपीवी टीकाकरण सर्विकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी उपाय है, जो महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है।
डॉ. लाल सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन वर्ष 2006 से उपलब्ध है और इसकी सुरक्षा व प्रभावशीलता कई अध्ययनों से सिद्ध हो चुकी है। यह टीका मासिक धर्म या प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करता, बल्कि संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। एक खुराक भी पर्याप्त सुरक्षा देती है और सर्विकल कैंसर की रोकथाम में 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी पाई गई है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियां पात्र हैं। साथ ही वे किशोरियां भी शामिल हैं, जो अभियान शुरू होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता या सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजेएस वाई चरण तीन के अंतर्गत आनी विधान सभा में 26 सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत :

एएम नाथ। कुल्लू 21 नवम्बर। निरमंड के जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला के शुभारंभ पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सभी को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेड करने गई पुलिस टीम पर नशा तस्करों का हमला : एक एएसआई और कांस्टेबल घायल – पुलिस ने जवावी करवाई में गोली चलाई, नशा तस्कर घायल, इलाज दौरान मौत

दसूहा (होशियारपुर ) : दसूहा के गांव मियाणी में आज नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों द्वारा हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!