एजी अनमोल रतन सिद्धू का इस्तीफा : विनोद घई नए एडवोकेट जनरल नियुक्त

by

चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पंजाब सरकार ने तुरंत एडवोकेट विनोद घई को एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के विनोद घई सीनियर एडवोकेट है। उन्हींनो ने कहा के सरकार की तरफ से मुझे अप्प्रोच किया गया था। जिसके बाद मेने उसे स्वीकार कर लिया। अब सरकार की और से दायर सभी कैसो की जोरदार ढंग से पैरवी की जाएगी।
उधर अनमोल रतन में अपने इस्तीफा में लिखा, मुझे पंजाब के एडवोकेट जनरल का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से इस प्रतिष्ठित कार्यालय की सेवा करने में सक्षम नहीं हो पाऊंगा, इसलिए मैं अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे जल्द स्वीकार किया जाये। उन्होंने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा भेजा है।
इस बारे में एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू ने कहा कि इसका कोई बड़ा कारण नहीं है। वह अपने प्रोफेशन में ज्यादा व्यस्त हैं। इस वजह से उन्हें पद छोडऩा पड़ रहा है। इस वक्त वह पंजाब में बेअदबी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में सरकार की पैरवी कर रहे थे।
हाल ही में एडवोकेट जनरल के आफिस में लॉ अफसरों की नियुक्ति को लेकर पेंच फंसा था। केंद्रीय एससी कमीशन ने इस मामले में सरकार को रिजर्वेशन देने को कहा था। हालांकि एडवोकेट जनरल सिद्धू का कहना था कि इसमें रिजर्वेशन के बजाए हमें लॉ अफसरों की काबिलियत देखनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में वाटर सप्लाई पाइप लाइन व वार्ड नंबर 2 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरु आत होशियारपुर, 12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल व भीण के बिजली घरों से चलती बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर : 132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते दोनों सर्कटों की लाइनों की जरूरी मुरम्मत कारण 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक 66...
article-image
पंजाब

21 मई से स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान : पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 30 जून तक जारी रहेगी

मई के तीसरे हफ्ते में प्रचंड गर्मी का कहर बरकरार है। इसी बीच पंजाब में स्कूल की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच 21 मई से स्कूलों में समर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा किया गया विशेष प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब ने गांव रामपुर सुंनड़ा के...
Translate »
error: Content is protected !!