एडीएम चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना बारे बैठक आयोजित

by
योजना के तहत जिला चंबा में कुल 46 गांव : अमित मेहरा
एएम नाथ। चम्बा :
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की। इस अवसर पर पीएम-एजेएवाई से संबंधित विभिन्न गांवों में पेयजल व स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें व आवास, विधुत व स्वच्छ ईंधन तथा आजीविका व कौशल विकास, कृषि पद्धतियां, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण इत्यादि सहित विकास के विभिन्न संकेतकों बारे विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अमित मेहरा ने बताया कि जिला चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिजय योजना के अंतर्गत कुल 46 गांव शामिल हैं जिनमें विकास खंड चंबा के 14, विकास खंड मैहला के 9, विकास खंड तीसा के 13, विकास खंड भटियात के 4 तथा विकास खंड सलूनी के 6 गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में वित्त वर्ष 2018-19 में 10, वित्त वर्ष 2019-20 में 27 तथा वित्त वर्ष 2022-23 में 9 गांव शामिल हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों वह कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह योजना से संबंधित विकास कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा कार्य पूर्ण होने पर उनके रख रखाव की भी पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि लंबे समय तक गांव वासियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
इसे पूर्व जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल ने बैठक में उपस्थित एडीएम चंबा सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों  का स्वागत किया तथा योजना के संबंधित विवरण सहित  जिला चंबा की कार्य प्रगति वारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) राकेश कुमार, डीसी चौहान अग्रणी जिला प्रबंधक, ज्ञान चंद उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव तथा गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भडक़े अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर : भ्रष्टाचार व पिटाई करने के बयान को लेकर सुर्खियों में

शिमला: 14 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर का हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भ्रष्टाचार व पिटाई करने का बयान सुर्खियों में हैं। जिसे देखते हुए फेडरेशन उनकी शिकायत डीजीपी से करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CWC बैठक में चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र पर चर्चा : संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेगी कांग्रेस: सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला/नई दिल्ली, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के तार कहां कहां जुड़े हैं, इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन...
Translate »
error: Content is protected !!