पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

by
एएम नाथ। पांगी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने एपीएमसी चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर की अध्यक्षता भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पांगी क्षेत्रवासियों और स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इस क्षेत्र में पांगी के किसान और बागवान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पांगी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगाए जाने वाले जौ का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया है।
श्री सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*डढम्ब स्कूल में तीन नए कमरों का शिलान्यास : 100 कमरों के निर्माण पर 9.50 करोड़ खर्च होंगे – केवल पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर,12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने राजकीय उच्च पाठशाला डढम्ब में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जयराम ठाकुर पर पलटवार : सीएम अपने मंत्रियों के जरिए झूठा प्रचार करने से गुरेज करें

ऊना :  हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने घोटाले करके हिमाचल के हितों को बेचने का कार्य किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मासूम बच्चे और मां की मोहाली में दम घुटने से मौत : ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार*

मोहाली :  मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जालकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!