एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

by
मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आए अलग अलग मामलों में अभियोजन का पक्ष लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को यह जुर्माना लगाया।
इस बारे में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि ललित कुमार डैहर का चना दाल का सैंपल लिया गया था जो मिसब्रांडेड पाया गया। इसमें प्रतिवादी पक्ष को 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा चेतन शर्मा तहसील चच्योट स्थित गोहर को नैकलोजाईम प्लस सिरप का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर 70 हजार रुपये, निखिल कुमार गुप्ता डैहर का मुकंद बड़ी का सैंपल मिसब्रांडेड व सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर 45 हजार रुपये, अनंत राम नेरचौक का देसी घी का सैंपल मिसब्रांडेड पाए जाने पर 30 हजार तथा निशांत शर्मा चक्कर का काजू मटर नमकीन का नमूना मिसब्रांडेड पाए जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
डॉ. मदन कुमार ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंडी जिले के सभी थोक व खुदरा विक्रेताओं को सचेत किया कि यदि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई कमी पाई गई या खाद्य सैंपल निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण में फेल पाए गए तो भविष्य में इसको गंभीरता से लिया जाएगा। मिलावटखोरों और पैकिंग में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और कृषि विशेषज्ञयों के बीच की दूरी को कम करने की है आवश्यकता- राजेश धमार्णी

एएम नाथ। बिलासपुर 17 अगस्त – कृषि क्षेत्र में समय समय पर आने वाली नई तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र के भराड़ी में किसान मेंले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने की चीन से की बात…अब क्या होगा आगे?

नई दिल्ली ।   भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने नापाक साजिश करते हुए फिर से ड्रोन हमले कर दिए। इन हमलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों को कल भी शपथ दिलाई जा सकती है और कुछ दिन बाद भी दिलाई जा सकती : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो दिन बाद दिल्ली से शिमला पहुंचने पर कहा कि मंत्रियों की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को सौंप दी है‌। अब...
Translate »
error: Content is protected !!