एडीसी ने बैंको को निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के दिए निर्देश : जिला में बैंको ने जून तक वितरित किए 570.49 करोड़ रूपये के ऋण

by

ऊना: 23 सितंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आज बचत भवन ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और जमा ऋण अनुपात बढ़ाने के लिए बैंको को आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के लिए बैंकों तथा सरकारी विभागों को निर्देश दिए।
एडीसी ने पहली तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने जून 2022 तक 2365 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 570.49 करोड़ के ऋण वितरित किये। बैंकों की जमा राशि 11518.30 करोड़ हो गयी है। इसमें 7.47 प्रतिशत बार्षिक दर से बृद्धि हुई है जबकि ऋण 6.83 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 3534.84 करोड़ हो गया है तथा जिला का ऋण जमा अनुपात बर्ष में 30.69 प्रतिशत हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60ः की अपेक्षा कम है। उन्होंने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए।
एडीसी ने बताया कि बैंकों ने जिला में 30 जून तक 61,148 कृषि कार्ड किसानों को बांटे है। इसके अलावा जून तिमाही में बैंकों ने 643 कृषि कार्ड किसानों वितरित किए हैं। बैंकों का कृषि ऋण 688.67 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 19.48 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों को आवश्यक ऋण वितरति करने के निर्देश दिए ताकि किसानो की आय को बढ़ाया जा सके तथा बैंकों को बार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण किया जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी बैंक और सरकारी व गैर सरकारी अधिकारियों को भरसक प्रयास करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक किसान प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना में शामिल हो सकें। एडीसी ने जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनायों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने को कहा ताकि आम लोग हो सके और जिला की ऋण-जमा अनुपात में भी काफी सुधार होगा। इसके अतिरिक्त सभी बैंको को हर माह दो वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बैंकों को ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बनाने, जेएलजी, नये किसान क्लब बनाने तथा सभी किसानो को कृषि कार्ड उपलब्ध करवाने को कहा।
बैठक में मंडल प्रमुख नेशनल बैंक हमीरपुर अनिल मित्तल, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक शुभम द्वेदी, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरन भट्टी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार सहित अन्य बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी एवं गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

·

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता हथियाना वालों के मुंह से वोट चोरी की बात बेशर्मी : जयराम ठाकुर

हिमाचल में वोट चोरी करने वाले सीएम को इस्तीफा देकर प्रदेश से मांगनी चाहिए माफी कांग्रेस को झूठी गारंटी के लिए मांगनी चाहिए प्रदेश से माफी और छोड़नी चाहिए सत्ता कांग्रेस मैं कितने गुट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा, चंबा तथा उना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा : मंडलायुक्त ए शायनामोल ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के भी दिए निर्देश

धर्मशाला, 28 दिसंबर। कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा, उना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इसमें प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

समारोह की तैयारियों के संबंध उपायुक्त ने दिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौहान मैदान में 76वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

33.41 चिट्टे समेत युवती सहित 5 व्यक्ति हिमाचल में विभिन्न जगहों से पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल पुलिस ने आज बिभिन्न जगहों से पुलिस की टीमों ने युवती समेत 5 को 33.41 ग्राम चिट्टे सहित ग्रिफ्तार किया है। जिनमे एक चंडीगढ़ और एक पंजाब का...
Translate »
error: Content is protected !!