एनआरआई के साथ लडाई झगड़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 7 नामज़द, मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 11 अप्रैल  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एनआरआई कुलदीप सिंह बैंस पुत्र तेजा सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप में दो महिलाओं सहित 7 लोगों के विरुद्ध धारा 115(2),351(2),351(3),190,126(2),191(3) बी एन एस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। कुलदीप सिंह ने बयान दिया था कि वह अमरीका में रहता है और अभी पंजाब आया हुआ है, उसने बताया कि उसका पड़ोसी कमलजीत सिंह उर्फ कमल 1 अप्रैल को बन रही नई सड़क पर ट्रेक्टर घुमा रहा था और उसने उसे ऐसा करने से मना किया था। उसने बताया कि इस पर कमलजीत सिंह, जश्न सिंह व कुलविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, जतिंदर सिंह, दलजीत कौर, कुलदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, गगनदीप कौर निवासी वार्ड नंबर 8 लंगेरी रोड माहिलपुर ने उसपर हाथों में पकड़े हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस बयान पर उक्त 7 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 काबू – 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और 2 पिस्तौल समेत एक अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक बरामद

अमृतसर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कार्टेल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को झटका : पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल

अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका, अमृतसर के पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को अमृतसर...
article-image
पंजाब

पंजाब में स्कूलों में 30 अगस्त तक छुटियां : भारी बारिश के चलते सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट

चंडीगढ़ :  लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!