नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

by
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक पिन सबसे अहम सुराग साबित हुई. पुलिस ने इस सुराग के आधार पर महिला की पहचान की और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप है।
हत्या की यह वारदात दिल्ली के द्वारका इलाके से जुड़ी है, जहां 15 मार्च को एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ और पत्थर तथा सीमेंट के बोरे से बंधा हुआ नाले में मिला था. पुलिस ने जब शव की पहचान के प्रयास शुरू किए, तो महिला की नथ उन्हें एक आभूषण की दुकान तक ले गई, जिससे इस हत्याकांड का राज़ खुलता चला गया।
नाक की नथ बनी अहम सुराग
पुलिस ने जब महिला के शव पर मौजूद नथ को जांच में लिया, तो वह एक ज्वेलरी शॉप तक पहुंची, जो दक्षिण दिल्ली में स्थित है. दुकान के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि यह नथ अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने खरीदी थी, जो दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर है और गुरुग्राम के एक फार्महाउस में रहता है. बिल भी उसी के नाम पर जारी हुआ था।
महिला की हुई पहचान
नथ से मिली जानकारी ने पुलिस को उस महिला तक पहुंचाया, जिसकी उम्र 47 वर्ष थी और नाम सीमा सिंह था. जब पुलिस अनिल कुमार के पास पहुंची और सीमा के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि वह बिना फोन के वृंदावन चली गई है. पुलिस को यह जवाब संदेहास्पद लगा और उन्होंने आगे की जांच तेज कर दी।
डायरी से मिला एक और बड़ा सुराग
जांच के दौरान पुलिस अनिल कुमार के द्वारका स्थित ऑफिस पहुंची, जहां उन्हें एक डायरी में सीमा की मां का नंबर मिला. जब पुलिस ने परिवार से संपर्क किया, तो सीमा की बहन बबीता ने बताया कि 11 मार्च के बाद से उनका अपनी बहन से कोई संपर्क नहीं हुआ था।
पति ने परिवार को किया गुमराह
बबीता ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अनिल कुमार से संपर्क किया, तो उसने कहा कि सीमा जयपुर गई है और वह बात करने के मूड में नहीं है. अनिल बार-बार यही कहकर परिवार को आश्वस्त करता रहा कि वह जल्द ही सीमा से बात करवा देगा. इस भरोसे के चलते परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
पोस्टमार्टम से हुआ हत्या का खुलासा
1 अप्रैल को परिवार को एक महिला के शव की पहचान के लिए बुलाया गया. परिवार ने शव की पुष्टि सीमा के रूप में की. अगले दिन उनके बड़े बेटे ने भी शव की पहचान की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सीमा की गला घोंटकर हत्या की गई थी. परिवार का कहना है कि द्वारका वाले घर की चाबी केवल सीमा और अनिल के पास ही थी।
हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के बाद पुलिस ने अनिल कुमार और उसके गार्ड शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या में और कोई शामिल था या नहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान आतंकी गुरविंदर सिंह के फूफा के घर पहुंची NIA : एक घंटे पूछताछ के बाद NIA वापस चली गई

लखीमपुर खीरी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12,000 रिश्वत लेते जूनियर ड्राफ्ट्समैन रंगे हाथ गिरफ्तार

एएम नाथ। जवाली : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय फतेहपुर में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा...
article-image
पंजाब

अतिक्रमण पर डंडा : नगर कौंसिल ने दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण पर

नवांशहर। स्थानीय नगर कौंसिल की ओर से वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, एमई एचएस सेठी सहित तमाम अधिकारी व सफाई कर्मचारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे : ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन

नाहन 4 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का...
Translate »
error: Content is protected !!