एनकाउंटर के बाद आतंकी गोल्डी बराड़ का गुर्गा मलकीत सिंह पुलिस ने दबोचा

by
चंडीगढ़ :  पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बराड़ के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ मैक्सी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान मैक्सी को पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से एक .32 बोर का पिस्तौल रिकवर किया गया है।
एनकाउंटर चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर घग्गर नदी पर बने पुल के नजदीक हुआ है। आरोप है कि अमृतसर के राजासांसी का रहने वाला मैक्सी, गोल्डी बराड़ के इशारों पर फिरौती लेता था. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पर शेयर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मैक्सी को गिरफ्तार किया गया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंगस्टर को मारी गोली
पंजाब पुलिस डीजीपी ने आगे बताया कि मुठभेड़ की घटना जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास हुआ. गैंगस्टर मलकीत सिंह ने हिरासत से भागने की कोशिश की, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई. गैंगस्टर मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मोहाली के सिविल अस्पताल भेजा गया।
हाल में गैंगस्टर मैक्सी ने प्रॉपर्टी डीलर को बनाया था निशाना
पुलिस के मुताबिक अमृतसर के राजासांसी के रोडाला गांव का निवासी मैक्सी, गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों के नेतृत्व वाले जबरन वसूली रैकेट में शामिल है. हाल ही में उसने मोहाली स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया था. जनवरी महीने में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
गैंगस्टर मैक्सी का आपराधिक रिकॉर्ड
मैक्सी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है. पंजाब पुलिस की टीम राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने और प्रदेश भर में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करने के अपने मिशन में जुटी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में जल्द शुरु होगा आक्सीजन प्लांट: विशेष सारंगल

होशियारपुर :स्थानीय सिविल अस्पताल में आने वाले सप्ताह के भीतर एक हजार एल.पी.एम क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट शुरु होने से कोविड-19 वार्ड के सभी बैडों के लिए लगातार आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। अतिरिक्त...
article-image
पंजाब

होशियारपुर शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए नगर निगम होशियारपुर तत्पर: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 07 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम...
article-image
पंजाब , समाचार

कोटफातुही में दुकान खोल रहे दुकानदार पर कार सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

 माहिलपुर – माहिलपुर गढ़शंकर डीविजन में गुंडा अनसरो के हौंसले इतना बुलंद हो चुके हैं की वह दिन दिहाड़े लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं जबकि पुलिस उनके भागने के बाद...
article-image
पंजाब

हत्या का बदला हत्या से लेंगे कहा जग्गू भगवानपुरिया ने : हत्या की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने

तरनतारन : केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में रविवार को लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के बीच हुई गैंगवार में जग्गू भगवानपुरिया गैंग मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की हत्या कर दी गई थी।...
Translate »
error: Content is protected !!