एनजीटी ने पंजाब की दवाईओं की कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

by

नई दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघन के लिए पंजाब की एक औषधि कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीएसपीसीबी) अपने वैधानिक कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में विफल रहा।
अधिकरण ने बोर्ड को अंतरिम जुर्माना लगाने के अलावा कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया।

एनजीटी साहिबजादा अजित सिंह नगर जिले के हैबतपुर गांव में स्थित ‘नेक्टर लाइफ साइंसेज लिमिटेड’ के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जहां से कथित तौर पर कृषि क्षेत्रों की ओर अत्यधिक प्रदूषित रासायनिक अपशिष्ट निकलने से फसलों और भूमि को नुकसान हो रहा है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने बृहस्पतिवार को पारित आदेश में कहा, ”संपूर्ण रिकॉर्ड पर विचार करते हुए हमारा स्पष्ट मानना ​​है कि कंपनी पर्यावरण कानूनों, विशेषकर जल अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में विफल रही है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

EVM WAREHOUSE MONTHLY CHECK CONDUCTED;

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 24 Following guidelines from the Election Commission of India, Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Ashika Jain today carried out the monthly inspection of the district EVM warehouse for May (without opening...
article-image
पंजाब , समाचार

बहादुर बेटियों का किया सम्मान एसएसपी सरताज चाहल ने : दोनों बहनों ने लुटेरों का किया था बहादुरी से मुकाबला

होशियारपुर, 17 मई: एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने आज उन बहादुर बच्चियों का सम्मान किया, जिन्होंने बीते दिनों हथियार दिखा कर पैसे लूट कर भाग रहे लुटेरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला करते हुए...
article-image
पंजाब

Vastu Flaws Can Turn Gold

Hoshiarpur /Mar 4/Daljeet Ajnoha : Even gold can turn into brass in no time if a newly built structure harbors serious Vastu defects, warns international Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri. Conversely,...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेबोवाल (बीत) में कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

गढ़शंकार : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेबोवाल (बीत) में जिला कानूनी सेवाएं अथारटी होशियारपुर के चेयरमैन जिला एवं सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा अथारटी के सचिव/सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों स्कूली छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!