एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

by

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी
होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) की ओर से 26-27 सितंबर को ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 80 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
उद्घाटन एवं संबोधन
कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ लेकर सौर ऊर्जा के प्रसार में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा से जुड़े नवीनतम विकास और इसके व्यावहारिक उपयोगों की समझ प्रदान की। यह आयोजन ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता निर्माण और कौशल विकास की दिशा में एनपीटीआई की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस अवसर पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल ने भी संबोधित किया और सोलर रूफटॉप सिस्टम को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहनों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों में
ट्रेनिंग एक्सपर्ट बलविंदर कुमार,सेवानिवृत्त एईई वी.एम. महाजन और एनपीटीआई के निशिकांत प्रसाद ने सरकारी योजनाओं, प्रोत्साहनों एवं सोलर रूफटॉप सिस्टम की तकनीकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एस. ई श्री वीरदी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एनपीटीआई के सहायक निदेशक सौरभ महाजन ने पीएसपीसीएल विभाग और जिला प्रशासन होशियारपुर का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नायब तहसीलदारों को अलाट की गाड़ियां : 1 महीने में दो हजार किलोमीटर ही चलाई जा सकेंगी गाड़ियां

नवांशहर। एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा द्वारा जिले के नवांशहर व बंगा के नायब तहसीलदारों को दफ्तरी व फील्ड ड्यूटी के लिए गाड़ियां अलॉट की गई हैं। नायब तहसीलदार बंगा गुरप्रीत सिंह व नायब तहसीलदार...
article-image
पंजाब

सावन आया’ कवि सम्मेलन किया आयोजित

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज में पंजाबी साहित्य सभा माहिलपुर द्वारा 34वा ‘सावन आया’ कवि दरबार प्रवासी भारतिया राजिंदर सिंह फ़्लोरा इंग्लैंड के विशेष सहयोग से व प्रिं सुरिंदरपाल सिंह परदेसी...
article-image
पंजाब

BSP Ramps Up ‘Save Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.15 : The BSP held a key meeting in Punjab with district committees and assembly constituency presidents in attendance. Leaders expressed deep concern over the state’s political, economic, and social conditions, deciding to...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर सोनू रोड़ मजारिया दो साथियों सहित यूपी से काबू , 7 पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद

होशियारपुर । जिला पुलिस दुआरा गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू रोड़ मजारिया को दो साथियों सहित उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद कर लिए। एस.एस.पी...
Translate »
error: Content is protected !!