एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे हाईवे पर , दोनों ने गर्म कपड़े पहने हुए थे : अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की एक सेल्फी आई सामने

by

जालंधर : अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की एक सेल्फी वायरल हो रही है। जिसकी पुष्टि सतलुज ब्यास टाइम्स नही करता। यह पुलिस की जांच का विषय है कि उक्तवायरल फ़ोटो की सच्चाई क्या है। लेकिन वायरल सेल्फी की फ़ोटो में अमृतपाल सिंह महरून पगड़ी बांधे हुए और चिपकी दाढ़ी में नजर आ रहा है। वहीं, अब अमृतपाल सिंह के नेपाल पहुंचने की इनपुट्स आयी हैं। सेल्फी में किसी हाईवे पर अमृतपाल सिंह, पपलप्रीत एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे और दोनों ने गर्म कपड़े पहने हुए थे। जिससे लगता है के जब सेल्फी ली गई होगी उस समय वह दोनों किसी ठंडे इलाके में होंगे।
नेपाल के अखबार की एक खबर के मुताबिक, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे एक पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृतपाल भारत से नेपाल पहुंच चुका है। वह नेपाल से किसी तीसरे देश भागने की तैयारी में हैं। भारतीय ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने से रोके। अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी फेक पासपोर्ट का प्रयोग करके भागने की कोशिश करता है तो उसे जाने की अनुमति ना दें और गिरफ्तार कर लें। हालांकि इस पर अभी तक पंजाब पुलिस, पंजाब सरकार या फिर केंद्र सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नगर कौंसिल शाम चौरासी में सब से अधिक 80.69 प्रतिशत वोटिंग, नगर निगम होशियारपुर में 63.09 प्रतिशत मतदान हुआ

म्यूनिसिपल चुनाव: जिले के 142 वार्डों में अमन-शांति से हुआ मतदान: अपनीत रियात कुल 223 बूथों पर दर्ज की गई 66.68 प्रतिशत वोटिंग                       ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
पंजाब

पंजाब डिजिटल टिकटिंग लॉन्च के साथ नकदी-रहित : तकनीक-आधारित सार्वजनिक परिवहन की ओर कदम

चंडीगढ़ : आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में अपने निर्णायक कदम जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!