1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

by

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में दे भाईचारे की मिसाल पेश की है। नकदी और स्विफ्ट गाड़ी की रकम ग्रामीणों द्वारा जुटाई गई, जबकि डेढ़ कनाल जमीन ग्रामीण सुभाष भांभू द्वारा दी गई है। वहीं सुंदर कुमार ने भी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीणों का यह प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब है कि गांव नाढोड़ी में कुल 5085 वोट हैं, जिनमें से 4416 पोल हुए थे। गांव के सुंदर और नरेंद्र दो प्रत्याशी मैदान में थे। हैरानी जनक परिणाम में सुंदर को 2200 वोट आए, जबकि नरेंद्र को 2201 वोट मिले और वे मात्र एक वोट से चुनाव जीत गए। इसके बाद ग्रामीणों ने यह अनूठी मिसाल पेश कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किंगल में आयोजित किया विधिक साक्षरता शिविर

शिमला 09 नवंबर – राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत महादेव पैलेस किंगल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*पौधों की बेहतर देखभाल पर मिलेगा 1.20 लाख रुपए का प्रोत्साहन : केवल सिंह पठानिया

सरकार ने हरियाली बढ़ाने को राजीव गांधी वन संवर्धन योजना की आरंभ, सुधेड़ पंचायत में किया पौधारोपण, महिला मंडलों को पौधे भी किए वितरित एएम नाथ। धर्मशाला, 29 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

18 पेंशनर्स संगठनों के साथ सीएम सूक्खु ने की बैठक : बैठक में जेसीसी व डीए की किस्त सहित 14 सूत्रीय मांगपत्र पर हुई चर्चा…दिन के भीतर चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों का बकाया भुगतान करने के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागाध्यक्षों को अगले चार दिन के भीतर चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए व पेंशनभोगियों और कर्मचारियों के चिकित्सा...
Translate »
error: Content is protected !!