एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

by

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देश के 748 जिलों में आयोजित हो रहा है जिसमें 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के दो उत्कृष्ट प्रतिभावान युवाओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के लिए दो लाख, द्वितीय डेढ़ लाख तथा तृतीय स्तर के लिए पचास हजार रूपये के नकद ईनाम दिए जाएंगे।
डाॅ लाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र ऊना और राष्ट्रीय सेवा संगठन द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सप्ताह के अंत मंे वर्चुअल मोड से कार्यक्रम का संचालन एनआईसी ऊना के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता संपन्न होगा। जिसमें ऊना और बिलासपुर के युवा भाग लेंगे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दभोटा पुल की रिपेयर पर करीब 2.92 करोड़ होंगे खर्च : MLA हरदीप सिंह बावा

रोहित भदसाली।  नालागढ़ : नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बुधवार को दभोटा पुल का रिपेयर का कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू करा दिया है। यह पुल 8 जुलाई, 2023 को तेज बारिश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेजधार हथियारों से युवक को काट कर मार डाला : होशियारपुर के कालूबहार गांव में रंजिशन

जालंधर : पंजाब के होशियारपुर के गांव कालूबहार में भोगपुर (जालंधर) के एक युवक की रंजिशन सरेआम तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। हत्या का सही कारण तो अभी तक पता नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाडी केंद्र जनसाली में किशोरयों की एनीमिया की जांच : बबली देवी आंगनबाडी कार्यकर्ता ने निभाई मुख्य भूमिका 

एएम नाथ। चम्बा :  पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाडी केंद्र जनसाली  मे राकेश कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता मे गर्भवती महिलाओ धात्री माताओं और किशोरियों को पोषण के पांच सूत्र की...
Translate »
error: Content is protected !!