एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में उसका बेटा ग्रिफ्तार : बेटे ने साथी से मिलकर दोनों के नाजायज संबंधों को लेकर को दिया हत्या को अंजाम

by
बेटे के साथ देने वाले साथी की पुलिस कर रही तलाश, पुलिस ग्रिफ्तारी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नही
गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला केयरटेकर के बेटे को ग्रिफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथियो की पुलिस तलाश कर रही है।
         गांव मोरांवाली में एनाईआईआर संतोख सिंह उसकी महिला केयरटेकर मनजीत कौर की कल हत्या का खुलासा होने में बाद गढ़शंकर पुलिस ने एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है । जिसमे एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों दुआरा दिए बयान में लिखा है कि एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों गश्त दौरान अड्डा कितनां में मौजूद थे। वहां पर उन्हें मुखबर ने सूचना दी कि गांव मोरांवाली में एनाईआईआर संतोख सिंह निवासी मोरांवाली और  उसकी महिला केयरटेकर मनजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बाठ, थाना नूरमहल, जिला जालंधर की हत्या उसके बेटे मनदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र लखविंदर सिंह ने आपने दो तीन साथियों के साथ कि है। एफआईआर मुताबिक मनदीप सिंह उर्फ दीपा अपनी माता मनजीत कौर को एनाईआईआर संतोख सिंह से नाजायज संबंधों से खफा था और उसे इन सबंधों से रोकता था। जिससे खफा होकर मनदीप सिंह दीपा ने आपने साथियों से मिलकर एनाईआईआर संतोख सिंह व अपनी माता मनजीत कौर की तेजधार हथियारों से काट कर हत्या की थी। हालांकि  पुलिस अधिकारी ग्रिफ्तारी होने या न होने की लेकर बोलने को तैयार नही है।  पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके वारिसों को सौंप दिए है।
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक मनदीप सिंह उर्फ दीपा को ग्रिफ्तार कर लिया गया है। दीपा के साथ एक अन्य युवक हत्या में शामिल था। उसकी ग्रिफ्तारी के पुलिस निकट पहुंच चुकी है।  डीएसपी जसप्रीत सिंह से मोबाइल पर काल कर सम्पर्क करने की कोशिश की गिल लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।
जिक्रयोग है कि एनाईआईआर करीब तीन महीने पहले कनाडा से आपने गांव मोरांवाली आया था। तो उन्हीनों अपनी और आपने बड़े भाई जगदीश सिंह की देखभाल के लिए केअरटेकर महिला मनजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बाठ, थाना नूरमहल, जिला जालंधर को रखा था । जानकारी मुताबिक मनजीत कौर का बेटा मनदीप सिंह दीपा गांव मोरांवाली में आता जाता था और आपने साथ अन्य लड़को को भी लेकर आता था। लेकिन बाद में अपनी माता मनजीत कौर के एनाईआईआर संतोख सिंह से नाजायज सबंधों को लेकर शक्क हो होने लगी।जिस पर उसने अपनी माता मनजीत कौर को रोकने की कोशिश की। इसी बीच खफा होकर मनदीप सिंह दीपा ने एक अन्य साथी से मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
फोटो : मृतको की फ़ाइल फ़ोटो, शवों की फ़ोटो और मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोर्ड और नगर सुधार ट्रस्टों के 17 चेयरमैन लगाए : इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन में जसवीर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में प्रदीप छाबड़ा

नवांशहर : पंजाब में मुख्यमंत्री ​​​​​ भगवंत सिंह मान ने आज बोर्ड और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त किेए है। इस सूची में 17 चेयरमैन के नाम है। इनमें पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
पंजाब

Poet Thakur Das Aidil’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 7 : The poetry book ‘Dalitnama’ by the late renowned poet Thakur Das Aidil of village Mahimdanwal Kalan was formally released by noted children’s literature author Baljinder Maan at a special ceremony...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन साल में बिना इंटरव्यू नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, निर्देश जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार में पिछले तीन वर्षों के दौरान बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की जेब काटने के प्रयास में लगे दो जेबकतरे काबू

भरवाईं : प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की जेब काटने के प्रयास में लगे दो आरोपियों को काबू किया गया है। शनिवार को भी दोपहर के समय जब दो जेबकतरे चिंतपूर्णी मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!