एनीमिया की रोकथाम के लिए करें हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन : वीना देवी

by

तीसा में जागरूकता शिविर के साथ हुआ पोषण माह का समापन

जागरूकता शिविर में किया गया स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (तीसा) : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का समापन कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा श्री कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में बाल विकास परियोजना अधिकारी तीसा श्रीमति वीना देवी की अध्यक्षता में हुआ।

उक्त एक दिवसीय जागरूकता शिविर में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ स्थानीय गर्भवती और धात्री माताओं के साथ-साथ किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।


इस दौरान सीडीपीओ श्रीमति वीना देवी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम और हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों को खाने के बारे में बताया। साथ ही जंक फूड न खाने के बारे में सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा कुपोषित पाया जाता है तो उसको अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए।


जिला समन्वयक पोषण श्री विकास शर्मा ने बच्चे के जीवन के सुनहरे पहले 1000 दिनों के महत्त्व के बारे में बताया तथा बच्चों में बढ़ रहे मोटापा के निदान हेतु कम मीठा और कम तेल के प्रयोग पर जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने पर जोर दिया।


जिला मिशन समन्वयक श्री मनोहर नाथ ने PC&DT Act 1994 के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने का आह्वान किया। वित्तीय विशेषज्ञ श्री अरुण चौहान ने लोगों को ऑनलाइन के माध्यम से होने वाली ठगी तथा किसी को भी ऑनलाइन ओटीपी साँझा न करने के बारे में बताया। उन्होंने किसी भी अनजान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में न जुड़ने पर जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने प्रधान मंत्री मातृ वन्दना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


राज कुमार खण्ड समन्वयक पोषण ने मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली कुरीतियों पर प्रचार किया और इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण के पाँच सूत्रों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। विकास शर्मा ने बताया कि पोषण माह के दौरान जिले की आंगनबाडी केंद्रों में पोषण से संबधित कार्यक्रम किए गए जिसकी जानकारी जनआंदोलन डेशबोर्ड मे अंकित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीयों पर अब दलबदल का चाबुक : इस्तीफा स्वीकार होने से पहले भाजपा ज्वाइन करने पर एक्शन लेंगे स्पीकर

कुलदीप पठानिया बोले; प्रभाव में आकर दिया इस्तीफा, गलती भी स्वीकारीइ स्तीफे के नेचर से पहले जगत सिंह नेगी की याचिका पर हो जाएगा फैसला विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर दूसरी बार नहीं पहुंचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन

धर्मशाला, 15 जुलाई। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईफोन से ईडी को कुछ उम्मीदें : केजरीवाल उसका पासवर्ड नहीं बता रहे : ईडी के एप्पल कंपनी से किया संपर्क , एप्पल ने कहा डेटा को रिकवर करने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दिनों से ईडी की हिरासत में हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमाम प्रयासों के बावजूद जांच अधिकारी उनसे विशेष कुछ निकलवा नहीं पाए हैं।अब...
Translate »
error: Content is protected !!