एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेजों में किसी एक को दिखाकर डाली जा सकती है वोट

by

होशियारपुर, 19 फरवरी:
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब विधान सभा चुनाव संबंधी 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक) के अलावा 12 अन्य दस्तावेज़ों को अपने पहचान पत्रों के रूप में इस्तेमाल कर अपनी वोट डाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के पास फोटो पहचान पत्र (एपिक, जिसको मतदाता आई.डी कार्ड भी कहा जाता है) नहीं है, वह आधार कार्ड, मगनरेगा जॉब कार्ड, फोटो सहित बैंक या डाकख़ाने की पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किया गया स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एन.पी.आर के अंतर्गत जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो वाले पेंशन दस्तावेज़, केंद्र या राज्य सरकारों या सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किए गए सेवा आई.डी. कार्ड (फोटो समेत), सांसद/विधायक/एम.एल.सी. को जारी किए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट विकलांगता आई.डी (यूडीआईडी) का इस्तेमाल कर अपनी वोट डाल सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा में 69 विधार्थियों ने लिया हिस्सा : नैतिक मूल्य जहाँ विद्यार्थी के आध्यात्मिक संतुलन, मानवीय व्यवहार, चरित्र निर्माण और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने बड़ा योगदान डालते है : हरवेल सैनी

गढ़शंकर : गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल जोन होशियारपुर द्वारा जोनल अध्यक्ष  नवप्रीत सिंह एवं मुख्य सचिव जगजीत सिंह गणेशपुर के नेतृत्व में कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया।  जिसमें गुरसेवा...
article-image
पंजाब

थाना गढ़ंशकर में भी दफ्तरी स्टाफ ने पौधारोपण कर ग्रीन चुनाव संबंधी ली शपथ : एस.डी.एम ने ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक कर सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण के दिए निर्देश

गढ़शंकर, 20 मई :  लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डा.  हीरा लाल की ओर से दिए गए निर्देशों पर 045 गढ़शंकर में आज ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक एस.डी.एम-कम-सहायक रिर्टनिंग अधिकारी गढ़शंकर शिवराज...
Translate »
error: Content is protected !!