एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

by
हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अजय शर्मा ने हमीरपुर में प्रस्तावित नई सब्जी मंडी के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया और एपीएमसी से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी उपायुक्त के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त उपायुक्त का प्रशासनिक सेवा में बहुत लंबा अनुभव रहा है और जिला हमीरपुर को उनकी सेवाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
इस मौके पर उपायुक्त ने भी एपीएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में एपीएमसी हमीरपुर का व्यापक विस्तार होगा तथा इसका सीधा लाभ जिला के किसानों एवं छोटे व्यापारियों को होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह के रूस में बंदी होने का मामला : परिजनों ने वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी के लिए खन्ना से लगाई गुहार 

होशियारपुर 23  सितम्बर :  जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह की रूस से रिहाई  के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की। वरिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 से 31 दिसम्बर तक बंद रहेगा शाहपुर-क्यारी-चतरेर मार्ग

धर्मशाला, 12 दिसम्बर। शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत शाहपुर-क्यारी-चतरेर रोड के उन्नयन कार्य के चलते यह मार्ग 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।...
Translate »
error: Content is protected !!