एफआईआर सीएम ऑफिस की शह पर हुई : राजेंद्र राणा का सरकार पर बड़ा हमला बदले की गंदी राजनीति

by

एएम नाथ । हमीरपुर।  पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ सिरमौर जिले के पच्छाद में दर्ज की गई एफआईआर बदले की गंदी राजनीति का हिस्सा बताया है। मीडिया से बातचीत को दौरान राणा ने दावा किया है कि सीएम ऑफिस के सीधे दखल के बाद महज दो घंटे में यह एफआईआर दर्ज की गई, ताकि उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाकर दबाया जा सके।

बेटे और पत्नी का 25-25 प्रतिशत हिस्सा हुआ था तय 

रजिंदर राणा ने सबूतों के साथखुलासा  किया कि 2020 में शिमला के मशोबरा निवासी अनिल चौहान ने उनसे संपर्क कर सिरमौर के पच्छाद में एक क्रशर प्लांट में साझेदारी की पेशकश की थी। इस समझौते के तहत उनके बेटे और पत्नी का 25-25 प्रतिशत हिस्सा तय हुआ था।राणा के मुताबिक, ढाई से तीन करोड़ रुपये की पूरी भुगतान करने के बावजूद अनिल चौहान क्रशर प्लांट शुरू करने के बजाय बहाने बना कर टाल मटोल करता रहा और पैसे अपनी जेब में डालता रहा। जब उससे या तो प्लांट लगाने या पैसे लौटाने को कहा गया, तो उसका रवैया ही बदल गया। राजेंद्र राणा ने कहा कि यह कोई दो नंबर का पैसा नहीं था बल्कि उनकी मेहनत की कमाई थी जो साझेदारी में क्रशर लगाने के लिए अनिल चौहान को दी गई थी, और उसने इसे अपने परिवार के लिए इस्तेमाल कर लिया।

राणा के बेटे ने पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई

राणा ने बताया कि साझेदारी के तहत उनके बेटे ने एक जेसीबी मशीन खरीदी थी, ताकि काम में आसानी हो। लेकिन अनिल चौहान ने बिना इजाजत यह मशीन रोहडू के पास किसी को 6 महीने किराए पर दिए रखी और उससे मिलने वाला पैसा भी खुद डकार गया। जब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, तो राणा के बेटे ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के दखल के बाद यह जेसीबी उनके बेटे को वापस दिलाई गई, जो पूरी तरह कानूनी रूप से उनकी संपत्ति थी। हैरानी की बात यह है कि अब उसी पुलिस ने सीएम ऑफिस

हैरानी की बात यह है कि अब उसी पुलिस ने सीएम ऑफिस की दखल अंदाजी से उन्हीं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर दिया!

मोहाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज :  राणा ने बताया कि अनिल चौहान के खिलाफ पंजाब के मोहाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। दो महीने की जांच के बाद IPC की धारा 420 और 406 के तहत 12 मार्च को मुकदमा भी दर्ज हुआ और अनिल चौहान को तलब किया गया। लेकिन असल खेल तब शुरू हुआ जब अनिल चौहान ने हिमाचल में ‘अपने राजनीतिक आका’ की शरण ली और सीएम कार्यालय के दबाव में पच्छाद थाने में राणा के परिवार पर महज दो घंटे में एफआईआर दर्ज करवा दी।

आवाज दबाने की एक साजिश है एफआईआर  : राजेंद्र राणा ने सीएम सुख्खू पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के नशे में सरकार ने कानून को अपने राजनीतिक हथियार में बदल दिया है। जिस पुलिस ने पहले उनके बेटे की शिकायत पर कार्रवाई की, वही पुलिस अब सीएम के इशारे पर उल्टा उन्हें ही अपराधी बनाने में जुटी है। उन्होंने साफ कहा कि यह FIR उनकी आवाज दबाने की एक साजिश है क्योंकि वह लगातार सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ मुखर रहे हैं। राणा ने साफ कर दिया कि वह किसी भी सरकारी तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरे तथ्यों और सबूतों के साथ अदालत में ले जाया जाएगा और झूठे मुकदमों की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तकनीक ने बदला पत्रकारिता का स्वरूप, पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखे मीडियाः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
Translate »
error: Content is protected !!