*एफएनएफ दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन और टी फैक्ट्री : गोकुल बुटेल के साथ की विभिन्न विषयों पर चर्चा*

by
एएम नाथ। पालमपुर 28 अप्रैल – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस (कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल से फ्रेडरिक नौमन फाउंडेशन फॉर फ्रीडम (एफएनएफ) दक्षिण एशिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
धर्मशाला स्टडी टूर पर फ्रेडरिक नौमन फाउंडेशन फॉर फ्रीडम (एफएनएफ) दक्षिण एशिया के प्रतिनिधिमंडल में फाउंडेशन सह संस्थापक और ऑस्ट्रिया के सांसद वीट डेंगलर, क्रोएशिया गणराज्य के हॉनरेरी काउंसिल विक्टर पाइल, दक्षिण एशिया संवाददाता एंड्रियास फ्रांज, जेना के नगर परिषद सदस्य स्टीफन बेयर सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।
गोकुल बुटेल के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल ने पालमपुर के टी गार्डन और टी फैक्ट्री का दौरा भी किया। इस दौरान गोकुल बुटेल चाय नगरी पालमपुर के बारे में प्रतिनिधि मंडल को अवगत करवाया। उन्होंने यहां पर उपस्थित चाय के बागानों में किस प्रकार से चाय की खेती और चाय के दौरान से लेकर फैक्ट्री तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने पालमपुर के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में भी प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने भी पालमपुर की सुंदरता को निहारा।
गोकुल बुटेल ने इससे पहले प्रतिनिधिमंडल को पालमपुर की कांगड़ा चाय और पारंपरिक कांगड़ी धाम भी खिलाई। इस दौरान बुटेल ने पालमपुर के पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताया और पर्यटन गतिविधियों को और अधिक विकसित करने के लिए भी चर्चा भी की ।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का पालमपुर के बारे में जानकारी देने और स्वागत करने पर आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल के माता- पिता ने भी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर : साल में सिर्फ 15 घरेलू गैस सिलैंडर ही ले सकेंगे, सबसिडी पर वर्ष में सिर्फ 12 सिलैंडर ही मिलेंगे

न्यू दिल्ली : घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर सामने आई है। सरकार ने अब घरेलू गैस सिलैंडर का कोटा तय कर दिया है। अब नए नियमों के मुताबिक घरेलू गैस ग्राहक अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन का कट्टर विरोधी जीत गया ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव : लाई चिंग-ते चुने गए ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव

तइपे :  सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कोलका क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उपायुक्त ने जानी शैक्षणिक प्रगति कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के शिक्षकों को दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मंगलवार को कोलका क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की जनता ने चुना नया नेतृत्व, पेखड़ी और शिल्ली पंचायत को मिले नए प्रधान, उप प्रधान।

तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी स्थित ग्राम पंचायत पेखड़ी और शिल्ली में वीरवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न...
Translate »
error: Content is protected !!