एबीवीपी जम्मू कश्मीर के 61वें प्रांत अधिवेशन, कठुआ में शामिल हुए जयराम ठाकुर : 370 के बाद कश्मीर पूरी तरह से बदल गया अराजकता की जगह विकास की कहानी लिख रहा

by

एबीवीपी व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की कार्यशाला, छात्र राजनीति को दे रही नई पहचान

स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक गांव में नेता प्रतिपक्ष ने सुना मन की बात कार्यक्रम

कठुआ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि याद किया उनके बलिदान

एएम नाथ। जम्मू :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जम्मू और कश्मीर के 61 वें क्रांति अधिवेशन में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद की प्रमुख स्तंभ है स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैसे गांव पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पर उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को भी सुना। इस दौरान उन्होंने लखनपुर में भारतीय जनता पार्टी और जनसंख्या संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुनील उपाध्याय नगर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जम्मू-कश्मीर प्रांत के 61वें प्रदेश अधिवेशन में सहभागिता कर गौरव की अनुभूति हुई। यह आयोजन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सुदृढ़ करने का सशक्त मंच रहा। विद्यार्थी परिषद व्यक्ति और चरित्र निर्माण की कार्यशाला है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में छात्र जीवन के दौरान विद्यार्थी परिषद के साथ कार्य करने का अवसर मिला, इसलिए यह प्रदेश मेरी कर्मभूमि भी रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष, संगठन और समर्पण की अनेक स्मृतियां इस क्षेत्र से जुड़ी हैं, जो इस मंच पर आकर पुनः जीवंत हो उठीं। ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र के साथ देश के युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का योगदान अतुलनीय है। यह संगठनात्मक कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। इस भव्य और सफल अधिवेशन के आयोजन हेतु एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
कार्यक्रम से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धारा 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और लोकतांत्रिक मजबूती की नई शुरुआत हुई है। वर्षों तक अलगाववाद और अस्थिरता से जूझ रहे क्षेत्र में अब सामान्य जनजीवन तेजी से पटरी पर लौटा है। आतंकवाद की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ हुई है। बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, सड़कों, सुरंगों, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। निवेश बढ़ा है, रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और पर्यटन ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पंचायत और स्थानीय निकायों को सशक्त कर लोकतंत्र की जड़ें मजबूत की गई हैं। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं अब बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर विकास की मुख्यधारा से सशक्त रूप से जुड़ रहा है।
अपने प्रवास के दौरान उन्होंने लखनपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके एक देश एक विधान और एक निशान के लिए अपनी प्राणों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा का अमिट प्रतीक है। उनके विचार, सिद्धांत और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
—————————–
संगठनात्मक जिला नूरपुर में मंडल की बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष

एएम नाथ। नूरपुर
नेता प्रतिपक्ष अपने जम्मू प्रवास के बाद नूरपुर पहुंचे।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर में सभी मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आयोजित परिचय बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और पार्टी की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों में जोश, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सामूहिक प्रयासों से संगठन को जन-जन तक पहुंचाकर भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफलता मिलेगी। इस मौके पर उनके साथ नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, सुमित जिला के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ।  हमीरपुर 03 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन उपलब्ध होंगे विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों द्वारा जारी किए जाने वाले विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने की शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की सफाई

एएम नाथ। हमीरपुर 20 जुलाई। उपायुक्त अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान पर शनिवार सुबह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू ईरा स्कूल की छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

हमीरपुर 11 जनवरी। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास...
Translate »
error: Content is protected !!