एबीवीपी पंजाब के प्रांत सह मंत्री नियुक्त हुए अंकित कुंद्रा

by
जालंधर :  जालंधर में आयोजित एबीवीपी पंजाब के 57वें प्रांत अधिवेशन के समापन सत्र में श्री अंकित कुंद्रा को एबीवीपी पंजाब का प्रांत सह मंत्री नियुक्त किया गया। संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
वर्तमान में अंकित कुंद्रा पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर, होशियारपुर में लॉ 9वें सेमेस्टर के छात्र हैं। वे वर्ष 2021 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं। प्रांत सह मंत्री बनने से पूर्व वे जालंधर विभाग संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने ज़िला संयोजक होशियारपुर (2024–25), नगर सह मंत्री (2023–24) और कॉलेज इकाई अध्यक्ष (2022–23) जैसे दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने संघ शिक्षण का प्रारंभिक वर्ग भी पूर्ण किया है।
अंकित कुंद्रा ने इस दायित्व के लिए संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे एबीवीपी के प्रति कृतज्ञ हैं कि संगठन ने उन पर यह विश्वास जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पंजाब और पंजाब के विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव खड़े रहेंगे।
एबीवीपी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनका अनुभव और ऊर्जा संगठन को और सशक्त बनाएगी तथा पंजाब के युवाओं के वैचारिक और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

All India University Tug of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 6 ;  The All India University Tug of War Championship 2025 was inaugurated at Lamrin Tech Skills University, Punjab, in a grand and spirited manner.The event was formally inaugurated with a balloon...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला एएसआई को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया इन्कार : डेटिंग एप से लोगों को फंसाने, होटल में बुलाने और फिर दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली करने के मामले में आरोपी

चंडीगढ़  : हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर सांस्कृतिक ताने-बाने के चलते महिला के कहे पर भरोसा करता है जबकि कुछ गलत इरादे वाली महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं और इसे हथियार की...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2024 को होगा : ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी संशोधित प्रोग्राम जारी: बलराज सिंह

होशियारपुर, 11 दिसंबर:  राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की ओर से ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए योग्यता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी संशोधित प्रोग्राम जारी किया...
article-image
पंजाब , समाचार

माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस श्री रवि शंकर झा ने होशियारपुर के नए अत्याधुनिक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

अब लंबित मामलों का जल्द होगा निपटारा संभव: चीफ जस्टिस रवि शंकर झा होशियारपुर वासियों का सपना हुआ साकार: जस्टिस अरुण पल्ली होशियारपुर, 17 मार्च – माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!