एमए अर्थशास्त्र के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

by

होषियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहीलपुर में चल रहे एमए अर्थशास्त्र कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख प्रो. जसविंदर सिंह ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र के दूसरे सेमेस्टर परिणाम में छात्रा पायल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि छात्रा अनीत बाली ने 84.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं, चौथे सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा सविता बाली ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान तथा छात्रा दिय्या ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।इस अवसर पर प्रिंसिपल सहित अर्थशास्त्र विभाग के अन्य अध्यापकों ने भी इन छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वर्ष बाद मिला न्याय : बिक्रम जंग थापा को लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत ने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला। इसके तहत अब चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। इसके अलावा...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम रहा शानदार : स्कूल में 10वीं में अनीश मल्ल, बारहवीं कक्षा के विज्ञानं विषय में नवदीप सिंह और कामर्स  में रमनप्रीत कौर रही प्रथम

गढ़शंकर :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि...
article-image
पंजाब

सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा होशियारपुर, 1 जुलाई : विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!