एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी दे रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

by

आईटीआई व 12वीं पास युवाओं को सीपेट बद्दी में प्रवेश हेतु कार्ययोजना तैयार करें

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी एवं मोल्ड टेक्नोलॉजी से जुड़े डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की गई है।

उन्होंने बताया कि सीपेट बद्दी, भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है।
उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद व मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति तथा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा व सुख आश्रय योजनाओं के तहत सीपेट में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया जाए और इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
बैठक में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी द्वारा युवाओं को एक माह का औद्योगिक एवं ऑन-जॉब प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पुनीत महाजन तथा प्रधानाचार्य आईटीआई चंबा विपिन शर्मा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान पूर्व सरकार ने खोल दिए : मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पच्छाद : उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पच्छाद दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सरकार पर संस्थाओं को बन्द करने के आरोप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच एडीएम ऊना करेंगे जांच : पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

ऊना: 2 अगस्तः बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
Translate »
error: Content is protected !!