एमपी बनने के बाद अमृतपाल सिंह को क्या मिले विशेष अधिकार…. कितना मिलेगा वेतन?

by

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने सांसद की शपथ ले ली है। अमृतपाल को 23 अप्रैल को अमृतसर से अरेस्ट किया गया था। शपथ के लिए उनको 4 दिन की पैरोल दी गई है। अमृतपाल ने जेल में रहते हुए ही पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अमृतपाल ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को एक लाख 97 हजार वोटों से हराया था। शपथ के लिए पंजाब पुलिस की 8 सदस्यीय टीम उनको दिल्ली लेकर आई थी। अमृतपाल को विशेष विमान से लाया गया। कड़ी सुरक्षा में लाए जाने की किसी को भनक तक नहीं लगी।

अमृतपाल को एमपी बनने के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? आइए जानते : –   एमपी के तौर पर अमृतपाल को हर महीने एक लाख रुपये सैलरी मिलेगी। सांसद के तौर पर उनको प्रति माह 70 हजार रुपये का भत्ता निर्वाचन क्षेत्र के लिए मिलेगा। यह कार्यालय और मतदाताओं के लिए दिया जाता है। कार्यालय खर्च के तौर पर अमृतपाल को 60 हजार रुपये खर्च मिलेगी। यह राशि ऑफिस कर्मियों, संचार आदि की सुविधा के लिए मिलती है। सांसदों को सत्रों, बैठकों के लिए दिल्ली आना होता है। रहने, खाने आदि के लिए प्रतिदिन 2 हजार रुपये का भत्ता मिलेगा। एमपी और उनके परिवार के लोग हर साल 34 घरेलू हवाई यात्रा फ्री कर सकते हैं। सांसद रेलवे से फ्री प्रथम श्रेणी की यात्रा कर सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा का पूरा खर्चा अपने निर्वाचन क्षेत्र में मिलता है।

हर सांसद को 5 साल के लिए आवास मिलता है। लेकिन अगर सांसद आवास नहीं लेते तो हर महीने दो लाख रुपये का अतिरिक्त भत्ता मिलता है। सांसद और परिवार को फ्री मेडिकल सुविधा मिलती है। CGHS योजना के तहत कई निजी अस्पतालों में भी फ्री इलाज मिलता है। साल में सांसद डेढ़ लाख रुपये तक की कॉल फ्री कर सकता है। आवास और कार्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट फ्री मिलता है। हर साल 50 हजार यूनिट फ्री बिजली और 4 हजार किलोलीटर फ्री पानी सांसद को मिलता है। सांसद अवधि के बाद 25 हजार रुपये पेंशन हर महीने मिलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे जीवन की रीड़ हैं वन, इनको बचाना खुद को बचाने जैसा: कमलेश ठाकुर

देहरा में आंवला का पौधा रोपित कर की वन महोत्सव की शुरूआत राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा :  वन और प्रकृति हमारे प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जीवन की रीड़ हैं। हमारे प्रदेश में वनों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत...
article-image
पंजाब

Adequate Supply of Petrol, Diesel,

Meeting held with petrol pump and gas agency representatives; Strict action against hoarders Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : In view of the current situation, Deputy Commissioner Ashika Jain stated on Wednesday that there is sufficient availability...
article-image
पंजाब , समाचार

पहाड़ी कटरा के करियाना स्टोरों, डोमिनोज पिज्जा व विशाल मैगा मार्ट से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 14...
Translate »
error: Content is protected !!