एमिनेंस स्कूलों की तरह सभी छात्रों को 4000 रुपये की यूनिफॉर्म दे मान सरकार : -आम स्कूल के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये और एमिनेंस स्कूल के लिए 4000 रुपये

by
गढ़शंकर, 21 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब सरकार द्वारा केवल 117 ऐमिनेंस स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को 4000/- रुपये की वर्दी देने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस सरकार के इस फैसले से यह साबित हो गया है कि 19 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को 600/- रुपये में दी जाने वाली वर्दी अच्छी नहीं हो सकती।
नेताओं ने कहा कि उनके संगठन ने पहले भी 600 रुपये की राशि को नामात्र घोषित करते इसको बढ़ाने की मांग की थी ताकि छात्रों के लिए मानक वर्दी उपलब्ध करायी जा सके। जानकारी देते हुए डीटीएफ नेताओं ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों को 600 रुपये प्रति विद्यार्थी जारी किए जाते हैं।
जबकि 0.6 प्रतिशत स्कूलों, जिन्हें एमिनेंस स्कूल का नाम दिया गया है, को प्रति छात्र 4000 रुपये की वर्दी जारी करने का निर्णय शेष 99.4 प्रतिशत स्कूलों के छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण है। जहां पंजाब सरकार इन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अधिक सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रही है, वहीं यह पक्षपातपूर्ण शिक्षा मॉडल स्थापित किया जा रहा है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के नेता राजीव बरनाला, गुरपियार कोटली, जसविंदर औजला, जगपाल बंगी, बेअंत फूलेवाला, रघबीर भवानीगढ़, हरजिंदर सिंह वडाला बांगर, दलजीत सफीपुर, कुलविंदर जोशन, पवन कुमार मुक्तसर, महिंदर कौड़ियांवाली, तेजिंदर सिंह, रूपिंदर गिल और सुखदेव डानसीवाल ने पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में इस तरह के भेदभावपूर्ण मॉडल की जगह छात्रों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग दोहराई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कमालपुर चौक से राम मंदिर रोशन ग्राउंड तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में करवाए जा रहे हैं बेहतरीन विकास कार्य 27.51 लाख रुपए की लागत से होगा सडक़ का निर्माण कार्य होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...
article-image
पंजाब

डा. दिलबाग राय नमित शोक समागम बना वैज्ञानिक चेतना समारोह

गढ़शंकर : 15 सितंबर: गवर्नमेंट टीचर यूनियन व तर्कशील नेता मा. नरेश कुमार भंमियां के पिता डा. दिलबाग राय नमित शोक समागम स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित किया गया। यह समारोह एक वैज्ञानिक चेतना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए खोलेगी रोजगार के द्वार : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा

 रोहित जसवाल ।   ऊना : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के चांसलर एवं रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह एक सेल्फ-फाइनेंस शिक्षण संस्थान है, जो इस क्षेत्र...
article-image
पंजाब

महिला वोटरों को जागरुक करने के लिए मेहंदी व रंगोली मुकाबले करवाए : पहली बार वोटर बनी किशोर लड़कियों ने उत्साह से लिया भाग

मुकेरियां/ होशियारपुर, 4 अप्रैल :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों व उप मंडल मजिस्ट्रेट मुकेरियां अशोक कुमार के नेतृत्व में बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी मुकेरियां कुमारी मंजू बाला की ओर से स्वीप...
Translate »
error: Content is protected !!