एम्स बिलासपुर हमें केंद्र से सबसे बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की बदौलत आज मिल रही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं : जयराम ठाकुर 

by
केंद्र उदारता से कर रहा वित्तीय मदद, एक आभार शब्द तक नहीं बोल पा रहे कांग्रेस नेता
एएम नाथ। शिमला :
पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से हिमाचल प्रदेश को लगातार कई सौगातें मिल रही हैं। आपदा में सैंकड़ों करोड़ की राहत राशि देने के अलावा विकास कार्यों के लिए केंद्र उदारता से सहायता राशि उपलब्ध करवा रहा है जिसके लिए हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। आज हमारी पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन तथा विश्राम सदन का शिलान्यास किया जिससे यहां अब उत्कृष्ट सेवाएं मिलना शुरू हुई है। स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से एम्स एक ऐतिहासिक सौगात है जो हमारे नेता जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहाड़ी प्रदेश को सबसे बड़ी सौगात है। एक रिकार्ड समय में बनकर ये एम्स आज हिमाचल के करीब 75 लाख आबादी के लिए सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से वरदान साबित हुआ है। आज हमें खुशी है कि प्रदेशवासियों को इस सुविधा से अब काफी राहत मिल रही है। अब लोगों को पीजीआई और दिल्ली एम्स नहीं भागना पड़ता।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने जिस प्रकार स्वास्थ्य मंत्री रहते अपने कार्यकाल में इसके लिए रात दिन चिंता की ये उसी का परिणाम है कि आज हमें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के केंद्र में मिल रही है। मानवता की सेवा में उनका ये योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में आज भले ही कांग्रेस पार्टी की सरकार है लेकिन बाबजूद इसके केंद्र बिना किसी भेदभाव के लगातार वित्तीय मदद हमें प्रदान कर रहा है जबकि कांग्रेस नेता आभार जताने के बजाय गालियां निकालने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। विधानसभा में एक भी कांग्रेस नेता ने केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद को लेकर आभार का एक शब्द तक नहीं बोला। आपदा में सेना के जवान और हेलीकॉप्टर अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे दो माह तक रेस्क्यू और राहत सामग्री राज्य के दुर्गम इलाकों में पहुंचाते रहे। कांगड़ा के मंड क्षेत्र में ब्यास में भयंकर बाढ़ का बरसाती पानी फैलने से फंसे सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों में निकालना हो या कुल्लू, मनाली और मंडी से सेंकड़ों लोगों को सुरक्षित निकालने का काम आर्मी ने किया लेकिन मुख्यमंत्री कई बार बयान देने के बाद सदन में भी फिर इतना बड़ा झूठ बोले  कि। जहां आर्मी ने भी हाथ खड़े किए वहां हमारे मंत्रियों ने पहुंचकर पर्यटकों को बचाया। ऐसा करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में तो मुख्यमंत्री अब नया रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। सरकार बनने से पहले कहा था पहली कैबिनेट मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरी निकालेंगे लेकिन अब सदन में मुकर रहे हैं। जब हमने इनका घोषणा पत्र और गारंटी पत्र दिखाया तो जवाब देते नहीं बन रहा है। झूठ बोलकर और झूठे आश्वासन देकर सत्ता में आई ये सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। लोगों ने इस सरकार को लोकसभा चुनाव में जवाब देने का पूरा मन बना लिया है क्योंकि जनता जानती है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार ही विकास को तेज़ी से आगे बढ़ा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंबू विलेज: घंडावल में बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

ऊना, 8 जूनः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज घंडावल में उत्तर भारत के पहले बैंबू विलेज का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार खो चुकी है बहुमत, अपने कर्मों से हुई है उसकी यह स्थिति : जयराम ठाकुर

जनता से लेकर नेता की नज़र में पहले ही गिर चुकी है सरकार हम कांग्रेस सरकार की नाकामी को सिर्फ़ जनता के बीच लेकर गये, बाक़ी हमारा कोई रोल नहीं बीजेपी सुक्खू सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 412 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित, 2581 पदों के लिए हुआ चुनाव….चंबा के चौगान में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह : पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला, निष्पक्षता से करें जनसेवा : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपभोक्ताओं की सुविधा को जिला में कार्यरत गैस एंजेसियों के लिए वितरण रोस्टर चार्ट जारी : DC राहुल कुमार

एएम नाथ। बिलासपुर 9 फरवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर द्वारा जिला में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!