एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : 17.48 लाख करोड़ रुपये की उनके पास संपत्ति – मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति

by

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसके बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। फोर्ब्स ने दुनिया के अमीर व्यक्ति की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास कुल 209.7 बिलियन डॉलर (करीब 17.48 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है।

वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन  कंपनी के मालिक जेफ बेजोस  है। इनकी टोटल नेट वर्थ 199.9 बिलियन डॉलर है। आइए, जानते हैं कि दुनिया के टॉप-10 अमीर व्यक्ति की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल है।

 टॉप-10 अमीर व्यक्ति :   फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट  है। बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच के मालिक है। इनकी टोटल नेट वर्थ 199.3 बिलियन डॉलर है।

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर फेसबुक  के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। मार्क जुकरबर्ग के पास 166.4 अरब डॉलर की टोटल संपत्ति है। वहीं, पांचवें नंबर पर लैरी एलिसन और छठे स्थान पर लैरी पेज  है।

इसी तरह सातवें पायदान पर सर्गेई ब्रिन  और आठवें पायदान पर वॉरेन बफे  है। वहीं टॉप-9 पर माइक्रोसॉफ्ट  के बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स की कुल नेट वर्थ 129.8 बिलियन डॉलर है। वहीं, टॉप-10 पर स्टीव बाल्मर है, जिनकी नेट वर्थ 126.5 अरब डॉलर है।

भारतीय अरबपति :    दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आई। इस गिरावट की वजह से वह दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 112.8 अरब डॉलर है। वहीं अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी  की नेटवर्थ में 10 मिलियन की गिरावट आई। इस गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ बिलियन डॉलर हो गई है। गौतम अदाणी दुनिया के अमीर व्यक्ति की लिस्ट में 18वें पायदान पर हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से संबंधित शिकायतें टॉल फ्री नम्बर 1950 पर करवाएं दर्ज

शिमला 16 मार्च उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र उपायुक्त कार्यालय शिमला में तहसीलदार रिकवरी के कमरा नम्बर 408 में नियंत्रण कक्ष/कॉल सेंटर की स्थापना की गई है,...
article-image
पंजाब

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 किलो हेरोइन के साथ 1 महिला गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 4.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद...
article-image
पंजाब

Weekly Meeting of Eye Donation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 24 : The weekly meeting of the Eye Donation Association Hoshiarpur was held as per routine at the Civil Hospital office. The session focused on ongoing awareness activities and community involvement in...
article-image
पंजाब

एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखे दो अन्धेरी ज़िन्दगियों को रोशन करती : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से 39वें राष्ट्रीय पखवाड़े के तहत प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता कैम्प का आयोजन श्री...
Translate »
error: Content is protected !!