एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः विक्रमादित्य सिंह

by
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है। हाल ही में चीन के हवांगझाऊ में आयोजित एशियन खेलों के पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को सरकार द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर से 8 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित एशियन खेलों में हिमाचल के छः खिलाड़ी पदक विजेताओं में शामिल रहे जबकि सात अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कबड्डी महिला वर्ग में सिरमौर जिला की रितु नेगी, पुष्पा और कुमारी सुषमा, बिलासपुर की कुमारी निधि शर्मा, सोलन की कुमारी ज्योती तथा कबड्डी पुरूष वर्ग में ऊना जिला के विशाल भारद्वाज स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। इन सभी छः खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिला की दीक्षा कुमारी, प्रियंका ठाकुर व शालिनी ठाकुर, सोलन जिला की निधि शर्मा, मिताली शर्मा, भावना एवं मेनका ने हैंडबॉल खेल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। इन सभी सात खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके अतिरिक्त युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा वर्ष 2022 में राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर, विकास ठाकुर तथा आशीष कुमार को पुरस्कार स्वरूप 63 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता एक भरोसा, टूटने नहीं देंगे …नई पीढ़ी को सहकारिता से कैसे जोड़ा जा सकता है इस विषय पर भी मंथन करना ज़रूरी – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला ;  नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सहकारिता सम्मेलन का आयोज किया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह : उन्नत कृषि किसानों की बेहतर आर्थिकी का आधार – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की...
Translate »
error: Content is protected !!