एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

by

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक खेलों में जाने में एक सेकेंड के 4थे भाग के कारण रह गई थी। एशियन गेम्स में उसने दमखम से अपने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया। उसकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के पीछे दादी गुरमीत कौर बैंस पूर्व प्रधान नगर पंचायत माहिलपुर, माँ अर्जुनवार्डी एथलीट माधुरी ए सिंह व पिता इंटरनेशनल एथलीट अमनदीप सिंह बैंस का विशेष योगदान रहा है। उनके दादा गियानी हरकेवल सिंह सैलानी जो स्वयं नेशनल आवर्ड टीचर व लेखक थे। हरमिलन कौर बैंस की इस उपलब्धि पर माहिलपुर में लोगों ने पटाखे चलाकर खुशी मनाई। उनके घर मे बधाईयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, एससी कमीशन के चैयरमैन विजय कुमार सांपला, डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी, बलजिंदर मान, आप के कृष्णजीत राऊ, खालसा कालेज प्रिंसिपल डॉ परविंदर सिंह, दोआबा स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल, प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा, कण्व ग्रीन फाउंडेशन के प्रधान बरिंदर सिंह भंबरा, बग्गा सिंह आर्टिस्ट व तलविंदर सिंह सहित इलाके की खेल संस्थाओं के नुमाइंदे व खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन करते हुए हरमिलन कौर बैंस।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC सोलन ने ठोडा तथा करयाला के संरक्षण पर दिया बल

सोलन :उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन स्थानीय कला को विकसित...
पंजाब

सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

होशियारपुर, 28 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों...
article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
Translate »
error: Content is protected !!