एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए प्रबंधों में न रहे कोई कमी : DC हेमराज बैरवा ने नादौन में अधिकारियों को दिए निर्देश

by

नादौन 30 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 3 से 5 नवंबर तक नादौन में आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 31 अक्तूबर तक सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लें। उपायुक्त ने कहा कि चैंपियनशिप का उदघाटन समारोह और समापन समारोह पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर के साथ लगते मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आयोजन स्थल की ओर जाने वाली सड़क का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने और पुलिस अधिकारियों को एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के आयोजन के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।
उपायुक्त ने राफ्टिंग के स्टार्टिंग और फिनिशिंग प्वाइंट्स पर पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक प्रबंधों के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रतिभागी टीमों के रहने, खाने-पीने और अन्य प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की तथा उदघाटन एवं समापन समारोह की रूपरेखा भी तय की। उन्होंने पर्यटन विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण इवेंट का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसडीएम अपराजिता चंदेल ने चैंपियनशिप के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। एडीसी मनेश कुमार यादव, डीएसपी रोहिन डोगरा, बीडीओ निशांत शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी पंचायत कर्मचारी बनाने का निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का...
हिमाचल प्रदेश

हीरो ईको टैक लिमिटेड में प्रशिक्षुओं के लिए साक्षात्कार 23 जुलाई को

ऊना: हीरो ईको टैक लिमिटेड लुधियाना पंजाब द्वारा 100 पद प्रशिक्षुओं के अधिसूचित किये गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों हेतू साक्षात्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग की अनुमति, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

ऊना, 10 अक्तूबर। जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : नरदेव सिंह कंवर……अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर स्वारघाट में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का भव्य आयोजन

एएम नाथ। स्वारघाट, 1 मई : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज स्वारघाट में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!