एस.डी. स्कूल में बच्चों को दी गई जानकारी: हुशियारपुर में फैमिली वॉक के लिए बढ़ रहा है उत्साह : परमजीत सचदेवा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से 2 नवम्बर 2025 को आयोजित की जा रही “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर फैमिली वॉक” के संबंध में एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल में छात्रों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष परमजीत सचदेवा अपने साथियों उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, तरलोचन सिंह, संजीव सोहल, सौरभ शर्मा, दौलत सिंह, उकर सिंह चब्बेवाल और गुरविंदर सिंह के साथ पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल श्रीमती अनीता सैनी और अन्य स्टाफ सदस्यों ने सभी का स्वागत किया।अपने संबोधन में परमजीत सचदेवा ने बताया कि यह फैमिली वॉक स्वर्गीय एथलीट फौजा सिंह को समर्पित है और इसमें शहर का हर निवासी भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह फैमिली वॉक एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चे अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ भाग ले सकेंगे। 50 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस से जो भी राशि एकत्र होगी, उसे जे.एस.एस. “आशा किरण स्पेशल स्कूल” जहानखेड़ा को दानस्वरूप दिया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि फैमिली वॉक में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। यह वॉक स्थानीय लाजवंती स्टेडियम से शुरू होगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, डीए और ओपीएस की मांग पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

चंडीगढ़, 7 अगस्त: पंजाब सरकार पर अपनी लंबित मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में जोरदार प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अत्यंत दुःखद समाचर : प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री ने इस नश्वर दुनिया को कहा अलविदा

ऊना : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कल रात इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए प्रभू चरणों मे विलीन हो गई है। उनका असामयिक इस प्रकार...
article-image
पंजाब

अमृतसर जेल : कैदियों के पास मिले आठ मोबाइल और 7 सिम कार्ड

अमृतसर :  फताहपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जेल में बंद कैदियों और हवालातियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिमकार्ड बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!