एसआईएस सिक्योरिटी में भर्ती के लिए मैगा रोजगार मेला 7 को: अपनीत रियात

by

होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से एस.आई.एस. सिक्योरिटी में भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक मैगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि इस रोजगार मेले में एस.आई.एस. सिक्योरिटी की ओर से 200 पुरुष व 10 महिला सिक्योरिटी गार्ड की पोस्टों की भर्ती की जाएगी, जिनकी ड्यूटी महीने में 26 दिन(8 घंटे प्रति दिन) की होगी व वेतन 11900-13000 रुपए होगा। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास, आयु 21 से 45 वर्ष व कद 5 फुट 7 इंच(पुरुष) व 5 फुट 4 इंच(महिला) का होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से वेतन के अलावा कई अतिरिक्त सुविधाएं जैसे कि पी.एफ, ई.एस.आई, सस्ता खाना, रिहायश, नि:शुल्क 5 लाख का दुर्घटना बीमा आदि मुहैया करवाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अधिक से अधिक इच्छुक नौजवान 7 सितंबर को जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी बिल्डिंग, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई. कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में सुबह 10 बजे अपने आधार कार्ड व सर्टिफिकेटों सहित इस रोजगार मेले में शामिल हों। उन्होंने कहा कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग फीस नहीं ली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधान सभा चुनाव-2022: वोटरों को मतदान के लिए जागरुक करेगा चुनाव मस्कट शेरा

जिला चुनाव अधिकारी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में चुनाव मस्कट शेरा का कट आउट किया लांच जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मेन गेट के अलावा शहर के 9 मुख्य चौको पर लगेंगे 12 फुट लंबे...
article-image
पंजाब

पंजाब के कर्मचारी इस साल भी मनाएंगे ‘काली दिवाली’ : जीटीयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी अध्यापकों की अग्रणी संगठन, गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन, ब्लॉक कोट फतूही की विशेष बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा और महासचिव उंकार सिंह की अगुवाई में कोट फतूही में आयोजित हुई। बैठक...
article-image
पंजाब

हरजीत कौर का कातिल गया पकड़ा : तलाक लिया फिर की दूसरी शादी

 जालंधर : जालंधर तलाकशुदा महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जालंधर ग्रामीण की लोहियां पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी को...
Translate »
error: Content is protected !!