एसएचओ आने की एएसआई से मारपीट : एसएचओ सस्पेंड और लाइन हाजिर

by

नरोट जैमल सिंह : पुलिस विभाग के दो अधिकारियों के बीच मारपीट हुई है। पठानकोट के थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ ने अपने अधीन काम करने वाले कोलियां पुलिस नाके पर तैनात एएसआई के साथ मारपीट की गई है। घायल एएसआई को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां घायल का उपचार चल रहा है।

पीड़ित एएसआई अर्जुन सिंह के मुताबिक रात के समय वे कोलियां पुलिस नाके पर डयूटी निभा रहा था और रात 2 बजे के करीब थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी सरबजीत सिंह ने नाके पर आकर बिना कुछ बताए उन पर हमला करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद उसके परिवार ने घायल अवस्था में सिविल में उपचार के लिए लेकर आए।
दूसरी तरफ डीएसपी हरकृष्ण ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई के साथ मारपीट का मामला उनके ध्यान में आ गया है और इस संबंधी उनकी ओर से एसएचओ समेत 2 मुलाजिमों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है और आगामी जांच पुलिस की जारी है।

अस्पताल में भर्ती एएसआई अर्जुन सिंह की पत्नी ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एसएचओ सरबजीत सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी एसएचओ के लिखित में शिकायत एसएसपी को भी दी गई है।

डीएसपी हरकृष्ण ने कहा कि अगर एएसआई अर्जुन सिंह रात में ड्यूटी के दौरान सो रहा था तो एसएचओ को लिखित में उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, एसएचओ ने एएसआई के साथ मारपीट की है जो गलत है। इसके लिए एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश जा रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी : 1 की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

रोहित भदसाली। डलहौजी। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे 154 पर आज सुबह मणिमहेश जा रहे जालंधर के युवकों की गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

Naib Tehsildar arrested by Vigilance

Chandigarh/June 17/Daljeet AjnohaI :n a campaign against corruption in Punjab, Punjab Vigilance Bureau has arrested Naib Tehsildar Vrinderpal Singh Dhoot resident of village Dhoot Kalan, Hoshiarpur on charges of possession of property above his...
article-image
पंजाब

नेत्रदान को लेकर रोटरी आई बैंक और खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीच ‘एम.ओ.यू.’ हस्ताक्षरित : प्रिंसिपल और 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर :  23 सितंबर: नेत्रदान अभियान चलाने वाली संस्था रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर और बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और नेत्रदान अभियान को सफल...
article-image
पंजाब

50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी अदालत में पेश,तीन दिन का रिमांड

नवांशहर। एक्सचेंज में काम करने वाले मुलाजिम द्वारा करंसी के नाम पर की गई 50 लाख रुपये की ठगी के मामले के आरोपी को नवांशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!