एसएचओ गिरफ्तार, गनमैन फरार : पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को किया गिरफ्तार

by

फिरोजपुर। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने के लिए में पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को गिरफ्तार किया है। एसएचओ का गनमैन फरार हो गया। थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने वीरवार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर छावनी निवासी ललित कुमार ने थाना कैंट के एसएचओ नवीन शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी कि एक विवाद में उसके खिलाफ दर्ज मामले में बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ललित ने उस समय एसएचओ की आवाज रिकाॅर्ड कर ली। ये सभी सबूत विजिलेंस को सौंपे। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर एसएचओ नवीन शर्मा को रंगेहाथों रिश्वत लेने के लिए जाल बिछाया। जब ललित पंद्रह हजार रुपये एसएचओ नवीन को देने पहुंचा तो टीम ने दो सरकारी गवाह की मौजूदगी में उसे काबू कर लिया। एसएचओ नवीन का गनमैन जतिंदर गिर (पीएचजी) वहां से भाग गया। विजिलेंस गनमैन की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। थाना विजिलेंस फिरोजपुर में आरोपी नवीन शर्मा व जतिंदर गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 युवकों के शव पुलिस को हुए बरामद, 1 की तलाश जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव पंजाब पुलिस की टीम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
पंजाब , समाचार

5 नए मंत्री जुलाई में हों सकते कैबिनेट में शामिल : महिला व दोआबा से रिपीट हुए एक विधायक का नंबर लगना तय

चंड़ीगढ़ : पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार अगले महीने होगा। इस महीने के अंत में बजट सेशन है। उसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह मंत्रिमंडल में नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

On the occasion of the 150

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.18 : Hoshiarpur Rural District BJP President Mr. Ajay Kaushal Sethu, Hoshiarpur Urban BJP President Mr. Jaswinder Singh, Hoshiarpur Urban President Mr. Nipun Sharma, Mr. Raghunath Singh, and special guest former MP Mr....
Translate »
error: Content is protected !!