एसएचओ टांडा सस्पेंड , डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा ,एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा : डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने टांडा पुलिस थाने में की थी रेड

by

जालंधर : जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने मंगलवार को होशियारपुर के टांडा पुलिस थाने में रेड की तो डीएसपी और एसएचओ अपने क्वार्टरों में सो रहे थे। थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था। जिस पर डीआईजी ने एसएचओ टांडा सब इंस्पेक्टर रमन कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा होशियारपुर के एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईजी ने वायरलेस से कंट्रोल रूम में बात की
जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल सुबह करीब सात बजे थाना टांडा में पहुंचे और सीधे पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद डीआईजी गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के एसएसपी को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं। डीआईजी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था, 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी। एसएचओ और डीएसपी टांडा अपने अपने क्वार्टरों में थे और थाने में सहायक मुंशी के इलावा कोई भी कर्मचारी नहीं था थाने में एक महिला हवालाती थी,लेकिन कोई भी महिला कर्मचारी थाने में नहीं थी।

डीआईजी गिल ने कहा थाना टांडा के एसएचओ को लाइन हाजिर कर रहा हूं। डीएसपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और एसएसपी होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है।

डीआईजी गिल ने कहा- मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस (डीजीपी ऑफिस) से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक और रोडवेज की आमने-सामने की भिडंत में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

फाजिलका : फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर भारी हंगामा हो...
article-image
पंजाब

महिला की मौत, चार गंभीर घायल : गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग स्काॅर्पियो के भ्यानक हादसा

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: आज स्थानीय गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर भारी बारिश दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी के भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित चार गंभीर घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

नेश्नल लॉ फेस्ट: नवनीत, मृणालिनी, ऋषभ, आदित्य जीते

होशियारपुर : पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर के बीए-एलएलबी के के विद्यार्थियों ने रयात कॉलेज ऑफ लॉ रैल माजरा द्वारा आयोजित सूट्स नेशनल लॉ फर्स्ट में आयोजित मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में बड़ी संख्या में भाग लेंगे – मखन सिंह वाहिद पुरी

गढ़शंकर :पंजाब सेवा सबऑर्डिनेट सर्विसेज संघ की गढ़शंकर ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी पार्क, गढ़शंकर में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेशिक नेताओं मक्खन...
Translate »
error: Content is protected !!