एसएमसी की किरण देवी प्रधान, लक्ष्मी देवी उप प्रधान : राधिका शर्मा और डॉली की अध्यक्षता में एसएमसी का गठन

by

चिंतपूर्णी : सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे एनजीओ राष्ट्रीय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एनआरएसटी केंद्र चिंतपूर्णी 1 और एनआरएसटी केंद्र चिंतपूर्णी 2 में अध्यापक राधिका शर्मा और डॉली की अध्यक्षता में एसएमसी का गठन किया गया। जिसमें किरण देवी को प्रधान तथा लक्ष्मी देवी को उप प्रधान चुना गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
प्रधान किरण देवी ने बातचीत करते हुए कहा एनजीओ राष्ट्रीय एकता मंच शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। चिंतपूर्णी के एनआरएसटी केंद्र के प्रधान के रूप में वह जो ज़िम्मेवारी मिली है। वह उस ज़िम्मेवारी को ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगी और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा मिले इसके लिए प्रयास करेंगी। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उनका उज्जवल भविष्य बने।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला Apple iPhone, जानें बाकी विजेताओं के टिकट नंबर

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रेफरल लक्की ड्रॉ में पहले पुरस्कार के विजेता टिकट नंबर 37034 को Apple iPhone या एक लाख रुपये का इनाम निकला है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों टांगें टूटी – पत्नी से विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा शख्स

एएम नाथ। हमीरपुर  :  राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 33 वर्षीय शख्स ने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकुमार निवासी चढियार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा चिट्टा मुक्क्त समाज का दिया जाएगा सन्देश : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा

26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आगामी 26 जून को जिला भर में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, उपमंडल तथा पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार की बौखलाहट में लोकतंत्र और जनादेश का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के हर आरोप पर जवाब देने की बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं प्रदेश के मुखिया आरोपों को मसाला कहने से नहीं दबेगी अटैचियों की हकीकत एएम नाथ। मण्डी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!