एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

by

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के काॅमर्स ग्रुप के परिणाम में छात्रा कोमलप्रीत कौर ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार दिलप्रीत कौर ने 89.8 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय तथा असमा प्रवीन ने 89.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आर्टस ग्रुप में सनेहा ने 92.6 फ़ीसदी अंकों से प्रथम, अमनप्रीत कौर ने 89.8 फ़ीसदी अंकों से द्वितीय तथा संजना ने 88.8 फ़ीसदी अंक हासिल करके स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी वेद प्रकाश कृपाल, सोमनाथ ओहरी, प्रिं. वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी हरविंदर कौर ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के नेतृत्व में होशियारपुर में नागरिक देशभक्ति के उदघोष लगाए

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर को सफलता के बाद भारतीय सेना का धन्यवाद करने के लिए होशियारपुर के धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रयास से राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच की...
article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!