एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

by

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के काॅमर्स ग्रुप के परिणाम में छात्रा कोमलप्रीत कौर ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार दिलप्रीत कौर ने 89.8 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय तथा असमा प्रवीन ने 89.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आर्टस ग्रुप में सनेहा ने 92.6 फ़ीसदी अंकों से प्रथम, अमनप्रीत कौर ने 89.8 फ़ीसदी अंकों से द्वितीय तथा संजना ने 88.8 फ़ीसदी अंक हासिल करके स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी वेद प्रकाश कृपाल, सोमनाथ ओहरी, प्रिं. वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी हरविंदर कौर ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हवा की रफ्तार से बात करने वाली इस कार की भारत में एंट्री : 3 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली से अयोध्या

नई दिल्ली : लक्जरी सेगमेंट की कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Macan EV का भारत में खुलासा कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो वेरिएंट हैं लेकिन भारत...
article-image
पंजाब

भांग की खेती को वैध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण हिमाचल सरकार ने विधानसभा में पास किया प्रस्ताव

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों के बाद, हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को भांग की खेती को वैध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। समिति ने राज्य...
article-image
पंजाब

कांग्रेसी नेता सीरा हत्याकांड मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार : 3 जनवरी को गोली मारकर किया था मर्डर

मोगा :  सीआईए इंचार्ज मोगा द्वारा चलाए गए संयुक्त आपरेशन के तहत गांव भिंडर कलां में तीन जनवरी 2026 को कांग्रेसी नेता सीरा की हत्या के आरोप में आठ आरोपित को काबू किया गया।...
article-image
पंजाब

District Legal Services Authority to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.4 : Neeraj Goyal, Secretary-cum-CJM of District Legal Services Authority, Hoshiarpur, announced today that under the direction of Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar (Mohali), and guidance of the District and Sessions...
Translate »
error: Content is protected !!