चन्नी सरकार से हर वर्ग खुश : सनी मेहता

by

दसूहा : कांग्रेस नेता सनी मेहता ने दसूहा विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।उनके द्वारा आयोजित रैलियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। सनी मेहता ने दिन रात एक कर पंजाब की चन्नी सरकार द्वारा प्रदेश वासियों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही सुविधाओं के प्रति जागरुक करने का बीढ़ा उठाया है ताकि लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
दसूहा विधानसभा क्षेत्र में अपनी रैली के दौरान सनी मेहता ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज का हर वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सुविधाएं देकर चन्नी ने साबित किया है कि वह राज्य के लोगों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब चन्नी के हाथों में सुरक्षित है।
सनी मेहता ने दसूहा के लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन करने करने का संकल्प भी दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिव शंकर लंगर समिति द्वारा अस्पताल को 4 व्हीलचेयर भेंट 

गढ़शंकर :  आज शिव शंकर लंगर समिति बंगा रोड गरशंकर ने सिविल अस्पताल गरशंकर को 4 व्हीलचेयर दान की। इस अवसर पर शिव शंकर लंगर समिति का प्रतिनिधित्व कुलविंदर कुमार और राकेश कुमार केशी...
article-image
पंजाब

नाका तोड़कर भाग रहा था गोपी : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सिंह

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन आते बटाला रोड पर पुलिस का नाका तोड़ कर भाग रहा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर को पुलिस ने धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के...
पंजाब

नंगल रोजगार मेले में 18 कंपनियां पहुंची,2128 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,1781 का हुआ चयन

स्वय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मच्छी पालन,डेयरी फारमिंग,खेतीबाड़ी जैसे कामों की जानकारी के लिए लगाए काउंटर स्वय रोजगार के लिए आसान लोन देने के लिए बैंको ने भी लगाए काउंटर नंगल :नंगल...
article-image
पंजाब

फर्जी नशा मुक्ति केंद्र पर छापा : युवकों से वसूली का आरोप, 15 युवाओं को छुड़वाया, संचालक पकड़ा

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छेहर्टा क्षेत्र में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन छेहर्टा की टीम द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!