एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण : 18 एवं 19 नवंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाया जा रहा

by

भोरंज 18 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत 18 एवं 19 नवंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का जायजा लेने के लिए शनिवार को एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने भरेड़ी-1, भरेड़ी-2, जाहू-1 और जाहू-2 का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अभिहित अधिकारियों द्वारा भरे गए प्रारूपों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अभिहित अधिकारियों को अभियान के प्रत्येक दिन सायं पांच बजे तक निर्धारित अभिहित स्थानों पर उपस्थित रहने तथा सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि एक अप्रैल 2024, एक जुलाई 2024 एवं एक अक्तूबर 2024 की अहर्ता तिथि को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले युवा निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए 9 दिसंबर तक प्रारूप-6 पर अपने आवेदन अग्रिम में भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
एसडीएम ने क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के जागरुकता कार्यक्रम में भी भाग लिया और छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व के बारे मंे जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए जागरुक किया। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक : पालमपुर आयोजित होगा जिला स्तरीय ईट राईट मिलेट्स मेला

धर्मशाला, 02 जनवरी :   पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा इस के लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में आयोजित पोषण पखवाड़े में शामिल हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

राज्य सरकार कुपोषण के उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध – कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल रोहित जसवाल।  चिंतपूर्णी, 16 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आज चिंतपूर्णी विधानसभा...
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंधित: डीसी

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 1 जुलाई, 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तओं के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व उपयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!