एसडीएम ने ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ : कृषि मंत्री ने सभी पार्षदों से शहर के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

by
ज्वाली,4 जनवरी । एसडीएम प्रियांशु खाती ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों सर्वश्री सुरिंद्र छिंदा, रघुवीर सिंह तथा महेंद्र सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अब इस नगर पंचायत में पार्षदों की कुल संख्या 12 हो गई है।
इस मौके पर कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय जनता तथा पार्षदों के परस्पर सहयोग से नगर पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित किये जाएंगे । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शहर में रास्तों को पक्का करने के अतिरिक्त सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा अन्य विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान की गई है।
चंद्र कुमार ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से विकास कार्यों को और रफ्तार मिलेगी।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत ज्वाली में 19 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज सिस्टम तैयार किया जाएगा जिसके लिए बजट का उचित प्रावधान कर दिया गया है । उन्होंने सीवरेज कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ शीघ्र इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की सुंदरता सफाई से झलकती है। उन्होंने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अत्याधुनिक कूड़ा संयंत्र बनाया जाएगा। उन्होंने घरों से कूड़े के पृथक्करण और एकत्रीकरण व्यवस्था के लिए प्रशासन तथा नगर पंचायत को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि कूड़े का सही निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
कृषि मंत्री ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड का सर्वे करने की अपील की ताकि हर जरूरतमंद परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचना सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने सभी पार्षदों से शहर के विकास के लिए मिलजुल कर पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र राजू, उपाध्यक्ष एबी पठानिया, सचिव प्रदीप दीक्षित, पार्षद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

196 विशेष बसों से उनके गन्तव्य तक पंहुचाये 8518 मणिमहेश यात्री : पंकज चड्ढा

एएम नाथ । धर्मशाला : श्री मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण चम्बा-भरमौर मार्ग कई दिनों तक अवरुद्ध रहा। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच मार्ग में तथा चम्बा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रक्षा बंधन भाई बहन के पवित्र रिश्तों को सींचता है : खन्ना

मीतू विज से पूर्व सांसद खन्ना ने राखी बंधवाकर मनाया रक्षा बंधन होशियारपुर 9 अगस्त :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योंहार भाई बहन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब पॉलिसी के बारे में बहुत बात हुई, पैसा कहां गया – जब पुराना ही बजट पढ़ना था तो बजट सत्र की क्या आवश्यकता थी : जयराम ठाकुर

केंद्र की योजनाएं और सहयोग ही हिमाचल बढ़ पा रहा है आगे ,  बजट में कटौती से विकास का लक्ष्य हासिल करना चाह रही है सरकार आम आदमी तो दूर मंत्रियों की बातों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशभर से आए पर्यटकों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने की भेंट : हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में बसती – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम देशभर से आए पर्यटकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में...
Translate »
error: Content is protected !!