सीपीएस किशोरी लाल से मिला हिमाचल पेंशनर संघ

by
बैजनाथ, 4 जनवरी : हिमाचल पेंशनर संघ ब्लॉक बैजनाथ अध्यक्ष रमेश चड्ढा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बैजनाथ में भेंट की । संघ ने सीपीएस किशोरी लाल से अपनी दो मुख्य मागों पर चर्चा की। सीपीएस ने संघ की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और इनके समाधान का आश्वासन दिया। सीपीएस ने कहा कि उनकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा।
पेंशनर संघ द्वारा 52 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया ।
इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष पृथी करोटी , पेंशनर संघ के अध्यक्ष रमेश चड्डा , महासचिव सुभाष शर्मा, अमर सिंह, बीरी सिंह, प्रीतम भारती,अजय शर्मा, राजेंद्र राणा, कुलभूषण पालसरा, प्यार चन्द अवस्थी, ध्रुव शर्मा , गया प्रसाद, प्रीतम चन्द, ओम प्रकाश सहित अन्य पेंशनर व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भलेई माता मंदिर में विधानसभा उपाध्यक्ष ने  पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

चंबा, 14 जून : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज चंबा प्रवास के दौरान ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसम्बर को सघन पल्स पोलियो अभियान, 63 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

एक भी बच्चा न छूटे, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें : उपायुक्त एएम नाथ। मंडी : उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 21 दिसम्बर को आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!