एसडीएम ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया : न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभी 12 वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी किए चेक

by
भोरंज 20 सितंबर। उपमंडल के विभिन्न निजी स्कूलों के वाहनों में बच्चों की सेफ्टी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम संजय स्वरूप ने शुक्रवार को न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल के वाहनों का औचक निरीक्षण किया।
May be an image of 3 people and text
इस अवसर पर एसडीएम ने स्वयं स्कूल बसों के अंदर जाकर इनकी वास्तविक स्थिति, बच्चों के बैठने की व्यवस्था और परिवहन निदेशालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना का जायजा लिया। एसडीएम ने स्कूल के सभी 12 वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी चेक किए तथा स्कूल के अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक प्रबंधन पर डीपीसी में खुला हेरफेर : मनमानी, पक्षपात और “पिक एंड चूज़” नीति अपनाने के गंभीर आरोप

एएम नाथ। चंडीगड़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी), सोलन के बैंक प्रबंधन और वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश बन रहा वैश्विक निवेश का आकर्षक केंद्र : छोटे मध्यम उद्यम स्थापित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा बल

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने 14 आईएफएस किए इधर से उधर : चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (सीसीएफ ) बिलासपुर अनिल शर्मा को ट्रांसफर कर शिमला भेजा, और कृष्ण कुमार डायरेक्टर वन निगम लगाया

एएम नाथ। हिमाचल सरकार ने बुधवार देर रात 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसे लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. अमनदीप गर्ग ने आदेश जारी कर दिए हैं। चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी – राघव शर्मा

ऊना, 10 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!