एसडीएम नेत्रा मेती ने की पालमपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 12 जून :- उपमंडल पालमपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पुलिस उप अधीक्षक लोकेंद्र नेगी, उपमंडल प्रबंधक एचआरटीसी उत्तम , लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं प्रधान व्यापार मंडल पालमपुर सुरिंदर सूद, महासचिव भृगु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों को सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारू यातायात संचालन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक सभी वोल्वो बसों को बैजनाथ की ओर भेजने के लिए कालू दी हट्टी से डाइवर्ट किया जाएगा, जिससे सब्जी मंडी क्षेत्र के पास ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि पालमपुर ओल्ड बस स्टैंड के समीप बस ठहराव में एक समय में अधिकतम दो बसें ही ठहरेंगी तथा रुकने की अवधि पांच मिनट से अधिक नहीं होगी। उन्होंने ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए।
उन्होंने व्यापार मंडल को भी निर्देशित किया कि पालमपुर बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग केवल निर्धारित समय पर ही की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसडीएम की अध्यक्षता में एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी, जिसमें नगर निगम, पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति पालमपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगी।
एसडीएम ने कहा कि बेहतर यातायात व्यवस्था स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की सहभागिता से ही सुनिश्चित की जा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

290 ऑफिस बंद : 178 हेल्थ इंस्टीट्यूट , 3 तहसील ऑफिस, 20 सब तहसील, 9 कानूनगो सर्किल, 79 पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई

शिमला : हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगातार एक्शन मोड में है । आज फिर से एक और फैसले ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 178 हेल्थ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से पड़ी फटकार के बाद मुख्यमंत्री अब असहज : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : झूठी गारंटियों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी से पड़ी फटकार के बाद मुख्यमंत्री अब असहज हो गए हैं जिन्हें कभी भी कुर्सी छीन जाने का डर सता रहा...
Translate »
error: Content is protected !!