एससी बस्तियों में बिजली-सड़क सुविधाओं का होगा सत्यापन एंबुलेंस की पहुंच से वंचित क्षेत्रों की पहचान कर 7 दिन में रिपोर्ट देंगे डीसी

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस के आवागमन योग्य सड़क सुविधा से वंचित अनुसूचित जाति बस्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सभी उपायुक्तों को ऐसी बस्तियों का सर्वे कर सात दिनों के भीतर सत्यापित एवं प्रमाणित रिपोर्ट भेजने को कहा है।

आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने उपायुक्तों को जारी निर्देशों में कहा कि अनुसूचित जाति बस्तियों और क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जिला स्तर पर व्यापक और समयबद्ध सर्वे किया जाए। इस दौरान ऐसी सभी बस्तियों की पहचान की जाएगी, जहां बिजली उपलब्ध नहीं है या अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इसके अलावा उन क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जाएगा, जहां एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए मोटर योग्य सड़क संपर्क उपलब्ध नहीं है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि एससी बस्तियों में बिजली और आपातकालीन वाहनों की पहुंच वाली सड़क सुविधा का अभाव गंभीर विषय है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को तत्काल स्थिति का सत्यापन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

फील्ड स्तर पर होगा भौतिक सत्यापन

आयोग ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे के लिए संबंधित एसडीएम, बीडीओ, ग्राम पंचायतों और विभागीय अधिकारियों को शामिल किया जाए। जुटाई गई जानकारी का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अनुसूचित जाति बस्ती या क्षेत्र सर्वेक्षण से छूटना नहीं चाहिए।

जिला रिपोर्ट में गांव और बस्ती का नाम, ग्राम पंचायत, विकास खंड, अनुसूचित जाति की आबादी तथा उपलब्ध नहीं होने वाली सुविधा का विवरण देना होगा। इसके साथ सुविधा के अभाव का कारण, वर्तमान स्थिति, संबंधित विभाग की कार्रवाई, संभावित बाधाओं और सुविधा उपलब्ध करवाने की प्रस्तावित समय-सीमा की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल करनी होगी।

आयोग ने सभी उपायुक्तों को पत्र प्राप्त होने की तिथि से सात दिनों के भीतर विधिवत सत्यापित एवं प्रमाणित रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इको टूरिज्म सोसाइटी की ईसी के सदस्य बनने पर संजीव गांधी का अभिनंदन : होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कार्यक्रम किया आयोजित

धर्मशाला, 26 दिसंबर :   संजीव गांधी-मीडिया पैनलिस्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इको टूरिज्म सोसाइटी गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश (एचपीईसीओएसओसी) में सदस्य कार्यकारी समिति (ईसी) के रूप में नामांकित करने पर होटल एंड रेस्टोरेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसोट में विशाल शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत का शुभारंभ

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : नालागढ़ उपमंडल के ग्राम बसोट में स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दरबार में 5 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है कथा...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के निर्माण कार्य को गति प्रदान करें : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 10 जुलाई। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के अवाहदेवी-सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली-मंडी अनुभाग के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां...
Translate »
error: Content is protected !!