ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ : कैंसर, हेपेटाइटिस व थायराइड से संबंधित टेस्ट की मिलेगी सुविधा

by
रेड क्रॉस सोसायटी में कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के टेस्ट
एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेड क्रॉस लैबोरेट्री चंबा में फुली ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से थायराइड, एनटी टीपीओ, कैंसर से संबंधित, प्रोस्टेट विटामिन, एन्टी प्रो बीएनपी, हेपेटाइटिस से संबंधित टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार के टेस्ट पहले रिपोर्ट हेतु चंडीगढ़ आदि भेजे जाते थे। अब इस मशीन के माध्यम से यहीं पर इन टेस्टों की रिपोर्ट उपलब्ध होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि डलहौजी, तीसा व चुवाड़ी स्थित रेड क्रॉस शाखा की लेबोरेटरी से भी उक्त टेस्टों के सैंपल चंबा भेजे जाएंगे तथा ईमेल के माध्यम से उनकी रिपोर्ट वहीं पर उन्हें उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे
जिला के दूर दराज क्षेत्र की आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी टेस्ट चंबा में स्थित लेबोरेटरी से अपेक्षाकृत बहुत ही कम दर पर उपलब्ध रहेंगे।
अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा पहले से ही सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा आम जनता को अन्य लेबोरेटरी के अपेक्षाकृत कम दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है इस मशीन के स्थापित होने से जिलावासियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नीना सहगल मौजूद रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला शनि मंदिर में स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर गुल्लरवाला में स्थित ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर परिसर के समीप स्थापित शनि मंदिर में वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धरती पर कुछ बचा नहीं है जिस पर सुक्खू सरकार ने टैक्स न लगाया हो : जयराम ठाकुर

साल में एक बार से ज्यादा बीमार होने वाले मरीज क्या करेंगे केंद्र सरकार जब फ्री जांच और इलाज की सुविधा दे रही है तो सुक्खू सरकार क्यों छीन रही है एएम नाथ। बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  मीडिया के...
Translate »
error: Content is protected !!