ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

by
एडमिशन का समय है, युवाओं का भविष्य अधर में है, सरकार निकालें समाधान,   हिमाचल प्रदेश को रेल बजट में प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम रोक दिया गया है। जिसके कारण प्रदेश भर के युवाओं के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। युवा अपने प्रमाण पत्रों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार किसी भी मुद्दे पर गंभीरता दिखने से परहेज कर रही है। यह अत्यंत दुखद है। सरकार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित समाधान निकालने की दिशा में कोई काम नहीं करती है। सरकार के कुप्रबन्धन का नुकसान प्रदेश के लोगों को उठाना पड़ता है। सरकार जनता के सरोकारों से बहुत दूर हो गई है। अन्यथा इतने महत्वपूर्ण विषय के समाधान का कोई न कोई प्रयास अवश्य करती। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी सरकारी सुनिश्चित करेगी युवाओं को आवश्यक प्रमाणपत्र अति शीघ्र मिल सके।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण युवाओं के विभिन्न प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य रुका हुआ है। शैक्षणिक क्षेत्रों में हर जगह प्रवेश प्रक्रिया चल रहे हैं। इस दौरान युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। जिसके आधार पर उनका प्रवेश निर्धारित होता है और विभिन्न प्रकार की रियायतें मिलती हैं। आवश्यक प्रमाणपत्र समय पर मिलने पर  युवाओं को प्रवेश लेने में समस्या होगी। विभिन्न प्रकार की आर्थिक रियायतें नहीं मिल पाएंगी, छात्रवृत्ति के फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे जिनसे युवाओं को छात्रवृत्ति भी नहीं मिल पाएगी। विभिन्न संचार साधनों से युवाओं ने मुझे अपनी समस्या के बारे में बताते हुए अतिशीघ्र समाधान करने की मांग की है। यह बातें विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार तक भी पहुंची होगी लेकिन न तो मुख्यमंत्री द्वारा और ना ही विभागीय मंत्री द्वारा इस मुददे के त्वरित समाधान की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है। सरकार इस महत्वपूर्ण मुददे पर प्राथमिकता से काम करते हुए अतिशीघ्र युवाओं के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। क्योंकि यह मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश में रेल इंफ़्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तारीकरण के लिए रेल मंत्रालय द्वारा 2698 करोड़ रुपये आवंटित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेलवे का विस्तारीकरण केंद्र सरकार की प्राथमिकता हैं और हर सालकेंद्र सरकार द्वारा बजट दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में हिमाचल को दिया गया रेल बजट यूपीए की सरकारों के समय दिये गये बजट के मुक़ाबले 25 गुना अधिक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष तो हमने कर्म देखरेख मारे पाकिस्तानी : जयराम ठाकुर

भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सेरी मंच पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी तो आगाज है, कोई भी आतंकी वारदात हुई तो युद्ध...
हिमाचल प्रदेश

1500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन : वर्ष 2025-26 में ऋण व ब्याज चुकाने पर ही 6,416 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की तरफ से जल्द करीब 1,500 करोड़ का कर्ज लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सरकार के सत्ता में आते ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC निवेदिता नेगी ने ली स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक : बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर दें बल – निवेदिता नेगी

मंडी, 22 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मंडी जिले में स्कूली बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर बल देने को कहा है। उन्होंने स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 वर्षों में 152 बार प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, यानी औसतन हर महीने एक पेपर हुआ लीक…. सजा एक को भी नहीं : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने दायित्व निभाने में विफल रहे उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए – राहुल गांधी

नई दिल्ली :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान एक वीडियो चलाया। जिसमें पुलिस छात्रों पर लाठी चार्ज कर रही थी। उसके बाद उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!