ऑनलाइन हाजिरी का भी निकाल लिया तोड़ : स्कूल से गायब शिक्षिका पोर्टल पर हाजिर

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शिक्षिका की ओर से फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। लक्कड़ बाज़ार क्लस्टर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेफील्ड की एक शिक्षिका को फर्जी हाजिरी दर्ज करवाने के आरोप में निलंबित कर दिया है।  मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तीन अन्य अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।  पहली अक्टूबर को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक स्कूल शिक्षा उपनिदेशक शिमला को सूचित किया था कि स्कूल में एक शिक्षिका उपस्थिति रिकाॅर्ड में गड़बड़ी कर रही है।

 तीन अक्टूबर को उपनिदेशक ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षिका अनुपस्थित थी, जबकि स्विफ्टचैट पोर्टल पर उसकी उपस्थिति दर्ज थी।  स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बताया कि शिक्षिका ने स्कूल परिसर में एक सिम कार्ड रखकर उसी के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि वह 27 सितंबर को दोपहर से स्कूल नहीं आई थी।  जांच रिपोर्ट निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भेजी गई, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उपनिदेशक ने स्कूल में उपस्थित तीन अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

पहला- ऑनलाइन हाजिरी फर्जीवाड़ा का मामला :   विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में ऑनलाइन हाजिरी में फर्जीवाड़ा करने का पहला मामला सामने आया है। सरकार ने शिक्षकों की स्कूल में उपस्थित दर्ज करने के लिए हाजिरी को आनलाइन करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब इसमें भी फर्जीवाड़ा सामने आने लगा है।

मुख्यालय- बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगी  : शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में टीजीटी नान मेडिकल अनीता कुमारी का मुख्यालय उच्च विद्यालय सहमल तहसील ठियोग जिला शिमला रहेगा। वह बिना नियंत्रणाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।     

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने सैला खुर्द मंडी पहुंचे डिप्टी स्पीकर रौड़ी किसानों से की बातचीत : अधिकारियों को दिए खरीद और लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर से विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सैला खुर्द स्थित अनाज मंडी का दौरा कर धान की खरीद प्रक्रिया और किसानों के लिए किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय सायर महोत्सव 16, 17 व 18 सितम्बर को होगा आयोजित – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की उपमण्डल का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सायर महोत्सव का आयोजन 16, 17 व 18 सितम्बर, 2025 को अर्की के चौगान मैदान में...
article-image
पंजाब

12 DSP के तबादले : 6 की इंटेलिजेंस विंग में तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने 12 डीएसपी के तबादले करते हुए उनमें से 6 डीएसपी को इंटेलिजेंस विंग में तैनात किया है, जबकि 6 डीएसपी को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इंटेलिजेंस विंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपा नेता गुरमेल चौधरी,जन आंदोलन की दी चेतावनी

बीबीएन, 10 जून (तारा) :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़कों की...
Translate »
error: Content is protected !!