‘ऑपरेशन कासो’ के दौरान 12 मामले दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार – युद्ध नशे के विरुद्ध’ भविष्य में भी तलाशी जारी रहेगी, नशा तस्करों को सख्ती से निपटा जाएगा : संदीप कुमार मलिक

by

‘ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा की निगरानी में चला कासो ऑपरेशन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देश पर राज्य भर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत आज चलाए गए ऑपरेशन कासो अधीन होशियारपुर पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत 12 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों और एक भगोड़े को गिरफ्तार किया गया।

एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने ऑपरेशन कासो बारे जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिटी से शुरुआत करके जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा तलाशी की गई। उन्होंने बताया कि समूचा ऑपरेशन ए.डी.जी.पी. (मानव अधिकार) नरेश अरोड़ा की निगरानी में हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में नशा तस्करों और नशा बेचने वालों को पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशों की रोकथाम हेतु ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ तहत नशा बेचने वाले तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए नशों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष तलाशी की गई। उन्होंने बताया कि एन.डी.पी.सी. एक्ट तहत नशा बेचने वाले दोषियों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज करके 12 दोषियों और 01 पी.ओ को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 20 ग्राम हेरोइन, 255 ग्राम नशीला पाउडर, 1417 नशीली गोलियां और 5500 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा पिछले समय के दौरान नशा तस्करों की नशा बेचकर बनाई गई 20 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नशों के सौदागरों के खिलाफ पूरी सख्ती बरतते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सर्वसम्मति से गढ़ी मट्टों सहकारी सभा का अध्यक्ष चुना

गढ़शंकर 3 अक्तूबर : आज गढ़ी मट्टों बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सभा लिम: गढ़ी मट्टों में सभा की कमेटी के चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें गांव गढ़ी से कामरेड बख्शीश सिंह दयाल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषाएं विभाग के प्रभारी प्रोफैसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंतो और पूजा पेशेवर स्मगलर, कई थानों में दर्ज हैं केस

कपूरथला  : पंजाब में नशा तस्करी मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। तीन दिन पहले बठिंडा में पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद...
article-image
पंजाब

पत्नी के सरकारी विभाग में पति ने डाल दी RTI… मांगा अपना ही नाम-पता : अदालत ने लक्की कुमार की याचिका को कर दिया खारिज

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हाल ही में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया, जिसने न्यायाधीशों को भी चौंका दिया. यह मामला एक व्यक्ति, लक्की कुमार से जुड़ा है, जिसने अपनी पत्नी के सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!